Noida Metro: एक्वा मेट्रो लाइन विस्तार पर यूपी कैबिनेट की मुहर, 394 करोड़ केंद्र और 394 करोड़ राज्य करेगा खर्च

Sanchar Now
3 Min Read

नोएडा। नोएडा से ग्रेनो वेस्ट रूट पर चलने वाली एक्वा मेट्रो लाइन की संशोधित डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) को शुक्रवार को केबिनेट से मंजूरी मिल गई है। सरकार ने यह निर्णय यह निर्णय मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित बैठक में लिया है, जिसमें सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन से ग्रेटर नोएडा के नालेज पार्क-5 तक यातायात को सुगम बनाने के लिए लिया है।

इस रूट पर 11 स्टेशन बनाए जाएंगे। यह रूट एक्वा लाइन का एक्सटेंशन रूट होगा। वर्तमान में एक्वा लाइन पर सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा डिपो तक एक्वा मेट्रो का संचालन हो रहा है। इस रूट पर मेट्रो चलने से 130 मीटर रोड पर लग रहे जाम में कमी आएगी।

394 करोड़ रुपये राज्य तो इतना ही केंद्र खर्च करेगा

वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने शुक्रवार को लोक भवन में बताया कि नोएडा से ग्रेटर नोएडा में यातायात को और सुगम बनाने के लिए 17.435 किमी लंबी सेक्टर 51 नोएडा स्टेशन से ग्रेटर नोएडा के नालेज पार्क 5 तक एक्वा लाइन मेट्रो परियोजना के विस्तार के संबंध में मंत्री मंडल द्वारा प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है। इसमें 394 करोड़ रुपये भारत सरकार और 394 करोड़ रुपये राज्य सरकार की ओर से खर्च किए जाएंगे। राज्य सरकार की ओर से 40 प्रतिशत धनराशि नोएडा और 60 प्रतिशत धनराशि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत की जाएगी।

पूरे प्रोजेक्ट के निर्माण में करीब 2991 करोड़ रुपये की लागत

इस रूट पर कुल 11 स्टेशन बनाए जाएंगे। पूरे प्रोजेक्ट के निर्माण में करीब 2991 करोड़ रुपये तय की गई है। पहले 2197 करोड़ रुपये तय किए गए थे। मेट्रो संचालन की शुरूआत में करीब सवा लाख राइडरशिप इस रूट पर रहेगी। संशोधित डीपीआर में मेट्रो का जो रूट पास किया गया है। वह पहले के मुकाबले करीब ढाई किलोमीटर लंबा है। पहले 14. 958 किलोमीटर लंबा रूट बनाया गया था जो अब 17. 435 किलोमीटर लंबा हो गया है।

पढ़ें  मतगणना के दिन नोएडा में बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था, घर से निकलने से पहले देख लें एडवाइजरी

लोगों को मेट्रो बदलने के लिए नीचे नहीं उतरना पड़ेगा

इस रूट पर अब सेक्टर-61 स्टेशन पर दिल्ली से आ रही ब्लू और ग्रेनो वेस्ट जाने एक्वा मेट्रो लाइन जुड़ जाएगी। लोगों को मेट्रो बदलने के लिए नीचे नहीं उतरना पड़ेगा। ऐसे में यह इंटरचेंज स्टेशन बनेगा। अब लोगों को दिल्ली जाने के लिए मेट्रो लेने को सेक्टर-51 पर नीचे उतरकर पैदल चलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सेक्टर-61 से बिना उतरे दिल्ली की ओर जा सकेंगे।

यह होगा मेट्रो स्टेशन

  • सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन
  • सेक्टर-61 स्टेशन
  • सेक्टर-70 स्टेशन
  • सेक्टर-122
  • सेक्टर-123
  • सेक्टर-4 ग्रेटर नोएडा
  • सेक्टर-12 इकोटेक
  • सेक्टर-2 ग्रेटर नोएडा
  • सेक्टर-3, ग्रेटर नोएडा
  • सेक्टर-10 ग्रेटर नोएडा
  • सेक्टर-12 ग्रेटर नोएडा
  • नालेज पार्क-5 ग्रेटर नोएडा
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment