UPMSP Result 2026: नंबर बढ़वाने के झांसे में न फंसे छात्र एवं अभिभावक, यूपी बोर्ड ने नोटिस जारी कर किया आगाह, नतीजे जल्द

Sanchar Now
4 Min Read

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 का इंतजार खत्म होने वाला है। जल्द ही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के लगभग 52 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का यूपी बोर्ड परिणाम घोषित किया जाएगा। बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद दौरान छात्रों और उनके अभिभावकों से ठगी की फिराक में लगे जालसाज एक्टिव हो जाते हैं। खुद की पहुंच का हवाला देते हुए यूपी बोर्ड रिजल्ट में अंक बढ़ाने के नाम के लिए फोन पर अच्छी खासी रकम की मांग करते हैं। बोर्ड ने ऐसे जालसाजों से सावधान रहने के लिए कहा है।

यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की कॉपी चेकिंग का काम 4 अप्रैल को खत्म हो चुका है। बोर्ड रिजल्ट अप्रैल में ही घोषित किए जा सकते हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने छात्रों और उनके अभिभावकों से 10वीं-12वीं रिजल्ट में नंबर बढ़ाने के लिए आने वाले फोन कॉल से सावधान रहने के लिए कहा है। साथ ही बताया कि है अगर इस तरह का कॉल आए तो कहां रिपोर्ट करनी चाहिए।

बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने जारी की सूचना

माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज कार्यालय सचिव भगवती सिंह ने सार्वजनिक सूचना जारी की है। जारी नोटिस में कहा गया है कि पिछले कुछ वर्षों के अनुभव के आधार पर सूचित किया जाता है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश की वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिए बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को साइबर ठगों (Cyber Criminals) द्वारा विभिन्न माध्यमों से गुमराह करने की कोशिश की जाती है।

यूपी बोर्ड रिजल्ट में अंक बढ़ावाने के लिए कैसे होती है ठगी?

नोटिस में आगे बताया गया है कि बोर्ड रिजल्ट में अंक बढ़ावाने के लिए नाम पर जालसाज कौन-कौन से तरीके अपनाते हैं। नोटिस में कहा गया है कि ये साइबर अपराधी परीक्षार्थियों को सीधे फोन कॉल कर उनके अंकों की डिटेल्स देने और पैसे के बदले अंक बढ़ाने का प्रलोभन दे सकते हैं, साथ ही यह निराधार दावा भी कर सकते हैं कि उनकी पहुंच मुख्य डेटाबेस तक है, और इसके लिए वे परिषद् के कर्मचारियों के नाम का दुरुपयोग कर अपनी फर्जी पहचान भी बता सकते हैं।

पढ़ें  आईएएस रिंकू सिंह ने भगत सिंह को लेकर कह दी ऐसी बात, वीडियो वायरल होते ही छिड़ गया विवाद

अंक बढ़वाने के नाम पर आए कॉल तो कहां रिपोर्ट करें?

  • ऐसे किसी भी फोन कॉल, मैसेज या ईमेल का संज्ञान न लें।
  • परिषद कभी भी व्यक्तिगत रूप से परीक्षार्थियों से संपर्क नहीं करती है।
  • अपनी व्यक्तिगत जानकारी, रोल नंबर या बैंक विवरण किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ शेयर न करें।
  • ऐसे कॉल आने पर उसे रिकॉर्ड करें और तत्काल मोबाइल नंबर के साथ अपने जनपद के जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) को सूचित करें अथवा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस के सक्रिय सहयोग से ऐसे साइबर अपराधियों की पहचान कर इनके खिलाफ आई.टी. एक्ट (IT Act) एवं भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं के अंतर्गत कठोर दण्डात्मक कानूनी कार्रवाई करती है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि बोर्ड रिजल्ट से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर ही भरोसा करें।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment