‘इस्तेमाल किए कंडोम, टैम्पोन और गंदे अंडरवियर…’ प्लेन में मिला और भी बहुत कुछ, क्रू मेंबर ने किए कई बड़े खुलासे

Sanchar Now
3 Min Read

वॉशिंगटन: फ्लाइट अटेंडेंट का काम दुनिया के सबसे मुश्किल कामों में से एक है। इसमें पुरुष और महिला दोनों होते हैं। लेकिन हम ज्यादातर एयर होस्टेस को ही जानते हैं। एक फ्लाइट अटेंडेंट ने यात्रियों से जुड़े हैरान करने वाले खुलासे किए हैं। यह फ्लाइट अटेंडेंट एक प्रमुख अमेरिकी एयरलाइन के लिए काम कर चुके हैं। अपने 25 साल के कैरियर में देखी गई कुछ सबसे बेकार चीजों के बारे में उन्होंने खुलासा किया है। सोशल मीडिया साइट रेडिट पर उन्होंने अपने काम से जुड़े खुलासे किए, जिसने बाकी यूजर्स को हैरान कर दिया।

अज्ञात क्रू मेंबर ने रेडिट पर ‘आस्क मी एनीथिंग सेशन’ में इन कहानियों के बारे में बताया। उन्होंने फ्लाइट में मिली सबसे घटिया चीजों में इस्तेमाल किए गए कंडोम, गंदे अंडरवियर और इस्तेमाल किए हुए टैम्पोन के बारे में बताया। उन्होंने यह भी कहा कि फ्लाइट अटेंडेंट के तनाव का बहुत बड़ा कारण ऐसे पैसेंजर हैं, जो बात नहीं सुनते हैं। उन्होंने कई घटनाओं को याद करते हुए बताया कि वह हफ्ते में कई बार लोगों को टॉयलेट में स्मोकिंग की कोशिश करते हुए पकड़ते रहे हैं।

नशे में मिलते थे लोग

नशे में धुत यात्रियों के उत्पात मचाने को लेकर उन्होंने खुलासा किया कि हर छह महीने में उन्हें एक शख्स ऐसा जरूर मिलता था। उन्होंने लिखा, ‘अक्सर नहीं, लेकिन मैं दावे से कह सकता हूं कि हर छह महीने में एक शख्स नशे में धुत जरूर मिलता था। लेकिन यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप किन शहरों से उड़ान भरते हैं। उदाहरण के लिए लास वेगास में बहुत सारे शराबी फ्लाइट में चढ़ते हैं।’

पढ़ें  क्या आप जानते हैं कि हवाई जहाज में भी लगे होते हैं हॉर्न? जानें कब और किस स्थिति में बजाते हैं पायलट

क्या रहे सबसे खराब अनुभव

एक यूजर ने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने काम के बाद किसी सहकर्मी या यात्री के साथ वक्त गुजारा है। इस पर उन्होंने कहा, ‘यात्री हां। सहकर्मियों के मेरे पास ऑफर थे, लेकिन उनके साथ नहीं।’ अपने नौकरी के दौरान सबसे घटिया अनुभवों को लेकर उन्होंने कहा कि यात्रियों का अपनी सीटों पर झगड़ना, उस पर टॉयलेट करना सबसे बुरी चीज देखी है। यात्रा के दौरान एक बार यात्री ने उनके ऊपर थूकने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा, ‘दुर्भाग्य से फ्लाइट अटेंडेंट की सैलरी यह सब झेलने के लिए बेहद कम है। शुरुआत में तो बेहद कम है’

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment