उत्तर प्रदेश के पहले स्पेशल ओलंपिक्स भारत के स्पोर्ट्स सेंटर का ग्रेटर नोएडा में हुआ शुभारंभ

Sanchar Now
4 Min Read

संचार नाउ। ग्रेटर नोएडा में गुरुवार को जेपी पब्लिक स्कूल में स्पेशल ओलंपिक्स भारत के स्पोर्ट्स सेंटर का उद्घाटन हुआ। इस मौके पर एयर मार्शल डेंजिल किलोर की उपलब्धियो, सेवा और योगदान का सम्मान करने के लिए उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की गई। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण द्वारा स्पेशल ओलंपिक्स भारत के उत्तर प्रदेश के पहले स्पोर्ट्स सेंटर की ग्रेटर नोएडा में सुरुवात की गई। जहा विशेष जरूरत वाले बच्चो को निशुल्क स्पोर्ट्स प्रशिक्षण दिया जाएगा।

दरअसल, विशेष जरूरत वाले बच्चों को निशुल्क खेल प्रशिक्षण प्रदान करने की प्रतिबद्धता के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर कर आदान-प्रदान किया गया। यह एमओयू जेपी पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल मीता भंडुला एवं स्पेशल ओलंपिक्स भारत उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मुकेश शुक्ला के बीच हुआ। इसके साथ ही स्पेशल ओलंपिक्स भारत के जनरल सेक्रेटरी डी जी चौधरी एवं स्पेशल ओलंपिक्स भारत उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मुकेश शुक्ला ने विशेष जरूरत वाले बच्चों में खेल कौशल को विकसित एवं पोषित करने की साझा जिम्मेदारी के प्रतीक के रूप में जेपी पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी की चेयरपर्सन उर्वशी गौर तथा प्रिंसिपल मीता भंडुला को फुटबॉल सौपा।

इस मौके पर असीम अरुण ने कहां की यह स्पोर्ट्स सेंटर उत्तर प्रदेश में समावेशी खेलों के लिए एक आधारशिला के रूप में कार्य करेगा। यह विशेष जरूरत वाले बच्चों को समावेशी खेलों के माध्यम से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा। इस दौरान डी जी चौधरी ने भी विशेष जरूरत वाले बच्चों के जीवन में समावेशी खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। स्पेशल ओलंपिक्स भारत उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मुकेश शुक्ला ने विशेष जरूरत वाले बच्चों के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी पर जोर देते हुए कहा कि यह पहला श्रेष्ठ समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

पढ़ें  निजी यूनिवर्सिटी में छात्र और छात्रा किसिंग और अश्लील हरकतें करते हुए वीडियो हुई वायरल

इस दौरान जेपी पब्लिक स्कूल ग्रुप के प्रेसिडेंट (एजुकेशन) कमांडर एसजे सिंह ने कहा कि है उत्तर प्रदेश में समावेशी शिक्षा के क्षेत्र में यह एक नए युग की शुरुआत है और हमें इस परिवर्तनकारी यात्रा का नेतृत्व करने पर गर्व है। इस क्षेत्र में विशेष जरूरत वाले बच्चों के लिए स्पोर्ट्स सेंटर की अत्यंत आवश्यकता थी। हमारा विद्यालय इस क्षेत्र में निरंतर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान कार्यक्रम में समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण, स्पेशल ओलंपिक्स भारत के जनरल सेक्रेटरी डी जी चौधरी, जेपी पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट की चेयरपर्सन उर्वशी गौर, स्पेशल ओलंपिक्स भारत उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मुकेश शुक्ला, जेपी पब्लिक स्कूल ग्रुप के प्रेसिडेंट (एजुकेशन) कमांडर एसजे सिंह, वाइस प्रेसिडेंट (एजुकेशन) डॉ आर एस पावर, प्रिंसिपल मीता भंडुला, स्पेशल ओलंपिक्स भारत ग्रेटर नोएडा के अध्यक्ष डॉ नितिन अग्रवाल, ज्योत्सना अरुण और समाजसेवीका आभा चौहान सहित स्कूल के बच्चे व अन्य लोग शामिल हुए।

स्पोर्ट्स सेंटर में विशेष विद्यार्थियों को दिया जाएगा निशुल्क प्रशिक्षण

ग्रेटर नोएडा के जेपी पब्लिक स्कूल स्थित स्पोर्ट्स सेंटर में विशेष विद्यार्थियों के लिए निशुल्क प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यहां पर विशेष विद्यार्थियों को बिना किसी शुल्क के विभिन्न खेलों जैसे बास्केटबॉल, स्केटिंग, फुटबॉल, लॉन टेनिस और ताइक्वांडो का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस केंद्र के खुल जाने से यहां के विशेष विद्यार्थियों को अब स्पोर्ट्स का प्रशिक्षण लेने के लिए अन्य स्थानों पर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment