निजी यूनिवर्सिटी में छात्र और छात्रा किसिंग और अश्लील हरकतें करते हुए वीडियो हुई वायरल

Sanchar Now
5 Min Read

ग्रेटर नोएडा की एक निजी यूनिवर्सिटी का बताया जा रहा है वायरल वीडियो

ग्रेटर नोएडा। एक निजी यूनिवर्सिटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक छात्र और एक छात्रा किसिंग कर रहे हैं इसके साथ ही अश्लील हरकतें भी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो ग्रेटर नोएडा की एक निजी यूनिवर्सिटी का बताया जा रहा है।

https://twitter.com/sancharnewsIn/status/1659852096282189828?t=Vli__VuChEapsM0-GwdZ3g&s=19

दरअसल, गौतम बुध नगर की एक निजी यूनिवर्सिटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक छात्र और एक छात्रा किसिंग कर रहे हैं इसके साथ ही छात्र अश्लील हरकतें करता हुआ भी दिखाई दे रहा है। यह लगभग एक मिनट का वीडियो है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हम इस वीडियो की किसी भी यूनिवर्सिटी के नाम के साथ पुष्टि नहीं कर रहे हैं लेकिन वीडियो में एक यूनिवर्सिटी का नाम लिखा हुआ है जिसके साथ यह वीडियो लगातार वायरल होती जा रही है।

यूनिवर्सिटी में होती अश्लील हरकतें

गौतम बुध नगर में कई नामी निजी यूनिवर्सिटी है जहां पर हजारों की संख्या में छात्र और छात्राएं पढ़ाई करने के लिए आते हैं लेकिन आजकल यूनिवर्सिटी ओं में हो रही हरकतों को देखते हुए अभिभावकों के मन में काफी डर है। यह वीडियो ग्रेटर नोएडा की एक निजी यूनिवर्सिटी की बताई जा रही है जहां पर छात्र खुलेआम छात्रा के साथ किसिंग कर रहा है इसके साथ ही छात्र छात्रा के साथ अश्लील हरकतें करता हुआ वीडियो में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही इस वीडियो में एक यूनिवर्सिटी का नाम भी लिखा हुआ है हालांकि हम किसी भी यूनिवर्सिटी की वीडियो की पुष्टि नहीं कर रहे हैं।

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा में फर्जी वाटर प्लांट का भंडाफोड़, बिल्सेरी और ब्लेसरी नाम से हो रही थी सप्लाई, 13,696 बोतलें जब्त

दो दिन पहले निजी यूनिवर्सिटी में छात्र ने छात्रा को मारी थी गोली

गुरुवार को ग्रेटर नोएडा की शिव नाडर यूनिवर्सिटी में एक छात्र ने दिनदहाड़े छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वह छात्र अपने ब्वॉय हॉस्टल में गया और अपने कमरे में जाकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद उस छात्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें छात्र ने छात्रा पर बेवफाई का आरोप लगाते हुए उसकी हत्या करने की बात कही। हालांकि यह पुष्टि नहीं हो पाई कि यह वीडियो हत्या से पहले का है या हत्या के बाद का लेकिन यूनिवर्सिटी परिसर में खुलेआम स्थल के द्वारा छात्रा की हत्या करना वहां की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। इसके साथ ही यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ती दिखाई दे रही है।

निजी यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में जमकर हुई थी मारपीट

इससे पहले ग्रेटर नोएडा की गलगोटिया यूनिवर्सिटी में 2 छात्रों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था जिसमें एक पक्ष के चार से पांच छात्र एक छात्र के साथ जमकर मारपीट कर रहे थे। यूनिवर्सिटीयो में इस प्रकार के माहौल को देखते हुए बच्चों के भविष्य को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं कि किस प्रकार से निजी नामी यूनिवर्सिटीया मोटी फीस वसूलती है और सुरक्षा का भरोसा देती हैं लेकिन सुरक्षा के नाम पर यहां पर कोई भी व्यवस्था नहीं की गई है।

पढ़ें  Netflix की वेबसीरीज देखकर की हत्या, MBBS स्टूडेंट समेत चार गिरफ्तार, ग्रेटर नोएडा मामले में बड़ा खुलासा

निजी यूनिवर्सिटीयो में शिक्षा या अश्लीलता

यह जो वीडियो छात्र और छात्रा का किसिंग करते हुए वायरल हो रहा है इस वीडियो पर सभी लोग कार्यवाही की मांग कर रहे हैं और निजी यूनिवर्सिटी पर भी लोग सवाल उठा रहे हैं कि ऐसे माहौल में स्टूडेंट कैसे पढ़ाई कर पाएंगे अगर इस प्रकार की अश्लीलता फैलाई जाएगी तो कहीं ना कहीं सभी के भविष्य पर इसका असर पड़ेगा।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment