ग्रेटर नोएडा में चोरों के हौसले बुलंद दिनदहाड़े घर के बाहर से बाइक को लेकर चोर हुआ फरार, देखे सीसीटीवी

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा में चोरों के हौसले किस कदर बुलंद है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक चोर ने दिनदहाड़े घर के बाहर से बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर पुलिस को खुली चुनौती देते हुए फरार हो गया। बीटा 2 कोतवाली क्षेत्र के बीटा एक सेक्टर का मामला है जहां पर घर के बाहर खड़ी एक मोटरसाइकिल को अज्ञात चोर आसानी से चोरी कर फरार हो गया और यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

दरअसल, ग्रेटर नोएडा में हाईटेक पुलिस लगातार बदमाशों के एनकाउंटर कर रही है और क्राइम कम करने का दावा कर रही है लेकिन उसके बाद भी चोरी और आपराधिक वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही। ताजा मामला ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना कोतवाली के सेक्टर बीटा वन का है जहां पर एक मकान के बाहर से खड़ी बाइक को चोर दिनदहाड़े लेकर फरार हो गया।

ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर बीटा वन के c264 मकान के सामने एक मोटरसाइकिल खड़ी हुई थी। जिसको एक अज्ञात चोर ने दिनदहाड़े चोरी कर फरार हो गया चोर बड़ी आसानी से बाइक के आसपास कुछ देर खड़ा रहा और उसके बाद बाइक को आसानी से लेकर फरार हो गया। इस पूरी वारदात की एक सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें चोर बाइक को लेकर फरार होता दिखाई दे रहा है। बाइक चोरी की इस घटना ने पुलिस को खुली चुनौती दी है अब देखना है कि पुलिस इस चोर की खुली चुनौती को स्वीकार करते हुए कब तक चोर को सलाखों के पीछे पहुंच आती है।

पढ़ें  जेवर में होगी लड़ाकू विमान राफेल और मिराज की मरम्मत, खुलेगी यूनिवर्सिटी; 10वीं और 12वीं पास के लिए मौका...

थाना बीटा-2 प्रभारी ने बताया कि चोरी के बारे में मौखिक शिकायत की गई है पीड़ित जैसे ही लिखित शिकायत देगा उसके बाद पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई करेगी। हालांकि पुलिस मामला दर्ज करने की बात कर रही है लेकिन जिस प्रकार से ग्रेटर नोएडा के पॉश सेक्टरों से चोरी की वारदातें हो रही हैं वह पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करती है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment