तमन्ना भाटिया के प्यार में विजय वर्मा का हो गया था ऐसा हाल, एक्टर ने बताया- अब मैं खुश हूं

Sanchar Now
2 Min Read

बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया के बीच रिलेशनशिप की अफवाहों का बाजार गर्म है, दोनों स्टार्स कई जगह एक साथ स्पॉट भी हुए हैं. हाल ही में दोनों की केमिस्ट्री वेब सीरीज लस्ट स्टोरी में भी देखने को मिली, जिसे देख कई लोग कंफर्म हो गए हैं कि विजय और तमन्ना एक-दूसरे से प्यार करते हैं. हालांकि कुछ लोगों का ये भी कहना था कि तमन्ना और विजय ने अपनी वेब सीरीज के लिए प्यार का पब्लिसिटी स्ंटट किया, लेकिन सच क्या है किसी को नहीं पता. इन्हीं दावों के बीच अब एक्टर विजय वर्मा ने अपना पक्ष रखा है.

दिए इंटरव्यू में विजन कहा कि अब यह काफी हद तक समझ आ गया है कि हम एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि वो खुश हैं और उनके (तमन्ना) प्यार में पागल हैं. वो इस फेज को इस तरह देख रहे हैं जैसे उन्होंने अपनी लाइफ का विलेन वाला पार्ट ली लिया है अब वो एक रोमांस युग में एंट्री कर चुके हैं. तमन्ना भाटिया ने भी एक इंटरव्यू में अपने प्यार के एक्सेप्ट करते हुए कहा था कि जहां महिलाओं से आम तौर पर एक रिश्ते में रहने के लिए अडजस्ट और सैक्रिफाइज करने की उम्मीद की जाती है, वहीं एक शख्स उनको ऐसा मिला, जिसने उन्हें वैसे ही स्वीकार किया जैसे वह थीं.

इसके अलावा तमन्ना ने ये भी कहा था कि उन्हें विजय के साथ रहने पर खुशी मिलती है. वे एक-दूसरे के काम के प्रति बहुत सम्मान करते हैं और जब किसी रिश्ते में दो पूरी तरह से विकसित लोग होते हैं, तो कोई भी एक-दूसरे पर अपने विचार थोपने की कोशिश नहीं करता है. ‘डार्लिंग्स’ के बाद विजय को सोनाक्षी के साथ वेब सीरीज ‘दहाड़’ में अपने किरदार के लिए काफी तारीफें मिल रही हैं. विजय अब श्वेता त्रिपाठी शर्मा के साथ ‘कालकूट’ में दिखाई देंगे.

पढ़ें  हरियाणवी इंडस्ट्री के जाने माने सिंगर का आकस्मिक निधन, कुछ समय से चल रहे थे बीमार
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment