अफगानिस्तान के गेंदबाज Karim Janat ने मचाई तबाही, हैट्रिक लेकर रचा इतिहास

Sanchar Now
3 Min Read

भारत और वेस्टइंडीज के बीच डॉमिनिका में खेला जा रहा पहला टेस्ट मैच भले ही एकतरफा गुजर रहा है लेकिन अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही सीरीज में जबरदस्त रोमांच देखने को मिल रहा है. वनडे सीरीज में तो अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर अपना दम दिखाया लेकिन टी20 सीरीज के पहले ही मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा. इस हार में भी उसके तेज गेंदबाज करीम जनात ने हैट्रिक लेकर अपना नाम इतिहास में दर्ज करवा दिया.

बांग्लादेश के सिल्हट में शुक्रवार 14 जुलाई से टी20 सीरीज की शुरुआत हुई. पहले ही मैच में बहुत बड़े स्कोर के बिना भी रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, जहां मैच का फैसला आखिरी ओवर में हो सका. बांग्लादेश ने यहां बाजी मारते हुए 2 विकेट से जीत अपने नाम की, लेकिन उससे पहले आखिरी ओवर में ड्रामा खूब हुआ.

आखिरी ओवर में हैट्रिक

आखिरी ओवर में बांग्लादेश को सिर्फ 6 रनों की जरूरत थी और उसके 5 विकेट बाकी थे. जीत पक्की लग रही थी. फिर पहली ही गेंद पर मेहदी हसन मिराज ने एक चौका जमाकर टीम को और करीब पहुंचा दिया. किसी ने भी इसके बाद के ड्रामे की उम्मीद नहीं की होगी. करीम जनात ने अगली तीन गेंदों पर मिराज, तस्कीन अहमद और नसुम अहमद के विकेट चटकाकर सनसनी फैला दी.

नसुम के विकेट के साथ जनात ने टी20 इंटरनेशनल में अपनी पहली हैट्रिक पूरी की. वह इस फॉर्मेट में हैट्रिक लेने वाले अफगानिस्तान के दूसरे गेंदबाज बने. उनसे पहले 2018-19 में राशिद खान ने ये कमाल किया था.

पढ़ें  हत्या का केस दर्ज लेकिन शाकिब अल हसन को कोई परेशान नहीं करेगा…BCB ने देश वापसी के लिए की अपील

अगली गेंद पर टूट गया दिल

जनात की इस हैट्रिक ने अफगानिस्तान को कुछ उम्मीद की किरण जगाई लेकिन फिर भी स्थिति उसके पक्ष में नहीं थी. आखिर ये ही हुआ. ओवर की पांचवीं गेंद पर शोरीफुल इस्लाम ने पॉइंट और थर्डमैन के बीच से चौका निकालकर टीम को जीत दिला दी. इस तरह करीम जनात की हैट्रिक की खुशी तुरंत ही निराशा में बदल गई.

ऐसा रहा मैच का हाल

मैच की बात करें तो अफगानिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट खोकर सिर्फ 154 रन ही बनाए. उसके लिए मोहम्मद नबी ने सिर्फ 40 गेंदों में 54 रन बनाए, जबकि अज्मतुल्लाह ओमरजई ने 18 गेंदों में 33 रन जड़े. बांग्लादेश के लिए कप्तान शाकिब ने 2 विकेट चटकाए. इसके जवाब में बांग्लादेश ने सिर्फ 64 रन तक 4 विकेट गंवा दिये थे, जिसके बाद तॉहिद हृदॉय (47 नाबाद) और शमीम हुसैन (33) ने 73 रनों की साझेदारी की.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment