W, W, W, W: श्रीलंकाई गेंदबाज का कारनामा, 4 गेंदों में झटके 4 विकेट

Sanchar Now
3 Min Read

नई दिल्ली: श्रीलंका के तेज गेंदबाज दासुन शनाका ने मेजर लीग क्रिकेट में लगातार 4 गेंद पर 4 विकेट लेकर इतिहास रच दिया. शनाका ये कारनामा टेक्सास सुपर किंग्स के खिलाफ सिएटल ऑर्कास ओर से तब किया जब टीम को अंतिम ओवर में 10 रन डिफेंड करने थे. इस तरह शनाका ने लगातार 4 विकेट लेकर अपनी टीम को चमत्कारिक जीत दिलाई.

मुकाबले में सिएटल ऑर्कास की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 9 विकेट के नुकसान पर 121 रन ही बना पाई. टी20 में ये बहुत छोटा माना जाता है, लेकिन गेंदाबाजों के लिए मदद पिच पर सिएटल ऑर्कास की टीम ने इसे डिफेंड कर 9 रन से मैच को जीत लिया. इस जीत के साथ ही शनाका ने अपना डबल हैट्रिक भी पूरा किया. बता दें कि क्रिकेट अगर कोई गेंदबाज लगातार 4 गेंद पर 4 विकेट लेता है उसे डबल हैट्रिक कहा जाता है.

बल्लेबाजों के लिए काल बना शनाका की कटर गेंद

टेक्सास सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में दासुन शनाका सबसे अलग नजर आए. उन्होंने पहले हैट्रिक ली और फिर चौथी गेंद पर चौथा विकेट भी चटकाया. बता दें कि सिर्फ 122 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीएसके को आखिरी ओवर में 15 रनों की जरूरत थी. मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शुभम रांजणे ने ओवर की शुरुआत एक चौके और एक सिंगल के साथ की. इसके बाद स्ट्राइक डोनोवन फरेरा को सौंप दी. शनाका ने एक लेग-कटर पर फरेरा का विकेट उड़ा दिया इसके बाद केल्विन सैवेज आए.

शनाका ने केल्विन सैवेज को भी कटर गेंद फेंकी. सैवेज के बल्ले पर ये गेंद तो आई, लेकिन वह लॉन्ग-ऑन पर शिमरन हेटमायर के हाथों में समा गई. सैवेज के बाद एडम मिल्ने क्रीज पर आए, शनाका ने फिर से कटर फेंकी और मिल्ने के बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद विकेटकीपर के हाथों में चली गई, जिससे उनकी हैट्रिक पूरी हुई. तीन विकेट के बाद अमशी शनाका का चौथा शिकार बने. अमशी ने भी बड़े शॉट की एक नाकाम कोशिश की, जिससे वह हेटमायर ने लॉन्ग-ऑन कैच आउट. इस तरह एक अविश्वसनीय चार विकेट वाले ओवर के साथ मैच उनकी टीम के पक्ष में खत्म हुआ.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment