‘अरे, कैमरा चालू है सचिन जी…’जब लाइव चैनल पर रोमांस करने लगे सीमा और सचिन, एंकर ने टोका

Sanchar Now
2 Min Read

पाकिस्तान से भागकर नेपाल के रास्ते भारत पहुंचीं सीमा हैदर अब सोशल मीडिया स्टार बन गई हैं. आए दिन उनसे जुडे़ वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाए रहते हैं. मगर अभी एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो दिमाग घुमा देगा. इस वीडियो में सीमा हैदर पति सचिन के साथ लाइव कैमरे पर ही रोमांस करती हुई नजर आई हैं. दरअसल सचिन और सीमा किसी न्यूज कार्यक्रम का हिस्सा थे. इधर न्यूज रूम में एंकर एक्सपर्ट के साथ मौजूद थे. इसमें एंकर जब एक्सपर्ट से कुछ पूछ रहे थे कि तभी दोनों रोमांटिक हो गए. इधर एंकर ने दोनों को रोमांस करता देखा तो तुरंत टोका और याद दिलाया की कैमरा चालू है.

लाइव कैमरे पर शुरू हुआ रोमांस

सामने आए कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि एंकर एक्सपर्ट से कहते हैं कि सीमा सारे त्योहार मना रही हैं. मगर इसी बीच एंकर की नजर स्क्रीन के दूसरे फ्रेम में पड़ती है. एंकर ने देखा कि सचिन स्क्रीन पर ही रोमांटकि हो गए और वहीं सीमा हैदर को किस करने लगे. मगर इसी बीच एंकर ने हंसते हुए दोनों को टोका. एंकर ने कहा कि ‘कैमरा चालू है. सचिन जी कैमरा चालू है.’ एक सेकंड एंकर ने सचिन को फिर याद दिलाया कि कैमरा चालू है. फ्रेम में आगे देखेंगे कि एंकर के टोकने के बाद सीमा हैदर तुरंत फ्रेम में पीछे हट गईं जबकि सचिन कैमरे में को ही देखते हैं.

पढ़ें  बिरौंडा के 30 किसानों को लंबे अर्से के बाद मिले आबादी भूखंड

हर तरफ छाया वीडियो

फ्रेम में आगे देखेंगे कि दोनों को रोमांटिक होता देख तुरंत एक्सपर्ट ने भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि दोनों का प्यार ही अजर और अमर है. ये चारे कैमरे के पीछे हो या फिर कैमरे के आगे हो, ये प्यार की मिसाल है. मालूम हो कि वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है. इसपर नेटिजन भी जमकर कमेंट कर रहे है.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment