Noida: पति पहुंचा AIIMS तो पांच बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार, इस शख्स पर भगाने का लगा आरोप

Sanchar Now
2 Min Read

गौतमबुद्धनगर स्थित दादरी के एक मोहल्ला निवासी एक महिला (40) की अपनी बेटी के नंनदोई से ऐसी आंख लड़ी की वह उसके प्रेम में पागल हो गई। हद तब हो गई जब महिला अपने बच्चों को भी छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। पीड़ित पति कई दिन तक उसकी तलाश में लगा रहा, लेकिन अब उसने पुलिस के समक्ष दूरे के रिश्तेदार के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

नगर के एक मोहल्ले में एक व्यक्ति परिवार के साथ रहता है और उसकी 22 साल पहले शादी हुई थी। उसके पांच बच्चे हैं और सबसे बड़ी बेटी की शादी भी कर दी है। शादी के बाद बेटी के ससुराल की ओर से रिश्तेदार (बेटी की ननद का पति-नंदोई) घर पर आने-जाने लगा तो उसी से महिला को प्यार हो गया।

चूंकि बेटी के नंदोई का घर भी महिला के मोहल्ले में ही था तो उसका घर में आना-जाना अधिक हो गया। इससे दोनों के बीच संबंध गहरे होते चले गए। आलम यह हुआ कि महिला कभी भी बेटी के नंदोई के साथ बेटी के इलाज का बहाना बनाकर चली जाती थी।

आरोप है कि 28 जनवरी को बेटी के इलाज को लेकर परिवार के लोग एम्स अस्पताल गए हुए थे। छोटे बच्चे और पत्नी घर पर ही थी। उसी का लाभ उठाकर महिला अपने प्रेमी संग फरार हो गई। शाम को घर लौटने के बाद पति समेत परिवार के लोगों ने उसे तलाश किया तो कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद पति का आरोप है कि बेटी के ससुराल पक्ष का रिश्तेदार भी उसी दिन से गायब है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला को तलाश किया जा रहा है।

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी सोसायटी में अचानक से लगी आग, फायर ब्रिगेड ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment