दिल्ली फेयर में सजा भारत का हुनर — 3000 प्रदर्शक और 110 देशों से पहुंचे इंटरनेशनल बायर्स

Sanchar Now
2 Min Read

संचार नाउ। ग्रेटर नोएडा में जारी 60वां आईएचजीएफ दिल्ली मेला न केवल भारत की कला का प्रदर्शन है बल्कि भारतीय कारीगरों के लिए वैश्विक व्यापार का सुनहरा अवसर भी बन गया है।हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (EPCCH) द्वारा आयोजित इस मेले में 16 डिस्प्ले सेगमेंट, 3000 से अधिक प्रदर्शक, और 900 स्थायी शोरूम शामिल हैं। यहां होम डेकोर, फैशन, फर्निशिंग, जूलरी, फर्नीचर, इंटीरियर और गिफ्ट्स जैसे हजारों प्रोडक्ट्स प्रदर्शित किए जा रहे हैं।

EPCCH के अध्यक्ष डॉ. नीरज खन्ना ने कहा कि यह मेला भारत की रचनात्मकता और कारीगरी का सशक्त प्रतीक है। उन्होंने बताया कि अब तक 100 से अधिक देशों के 3000 खरीदार पंजीकृत हो चुके हैं — जो भारतीय उत्पादों में बढ़ते वैश्विक भरोसे को दर्शाता है।
आईईएमएल अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि जेवर में बनने वाली फिल्म सिटी से हस्तशिल्प उद्योग को भी लाभ मिलेगा, क्योंकि फिल्म सेट्स में भारतीय उत्पादों की बड़ी मांग है।

इस मौके पर ईपीसीएच के उपाध्यक्ष सागर मेहता और मुख्य संयोजक अवधेश अग्रवाल ने भी मेले को भारतीय हस्तकला के स्वर्ण युग की दिशा में बढ़ता कदम बताया। तीन दशकों से अधिक समय से आयोजित हो रहा यह मेला आज भी अपनी युवा ऊर्जा और नवाचार के साथ भारतीय हस्तकला को विश्व के हर कोने तक पहुंचा रहा है।

पढ़ें  जीएनआईओटी रजत जयंती का तृतीय दिवस: ‘नृत्यांजलि’ में झलकी युवा प्रतिभा, नवाचार और सांस्कृतिक उत्कृष्टता
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment