सुशांत सिंह राजपूत की बनेगी बायोपिक?, एक्टर की 5वीं डेथ एनिवर्सरी पर क्या बोले शत्रुघ्न सिन्हा, जानें

Sanchar Now
2 Min Read

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन की आज पांचवी पुण्यतिथि है। 14 जून 2020 को एक्टर के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट पर उन्हें मृत पाया गया था। पांच साल बाद भी उनका निधन फैंस के लिए एक रहस्य बना हुआ है। अब एक्टर और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने सुशांत के बारे में अपनी बात रखी। एक्टर ने बताया कि सुशांत की मौत इतनी बड़ी त्रासदी थी कि समय भी उस दर्द को कम नहीं कर पाया। शत्रुघ्न ने सुशांत की फिल्मों को विरासत बताया। साथ ही उनकी बायोपिक पर बात की।

शत्रुघ्न सिन्हा ने सुशांत की मौत पर की बात

ईटाइम्स से बातचीत में शत्रुघ्न सिन्हा ने सुशांत की मौत के बारे में बात करते हुए कहा कि देश अब तक इससे उबर नहीं पाया है। कुछ घटनाएं ऐसी होती है कि जिनके दर्द को समय भी कम नहीं पता। एक्टर ने कहा ये उनके लिए लोगों का प्यार ही है कि उनकी मौत अब भी एक रहस्य बनी हुई है।

सुशांत का जाना राष्ट्रीय त्रासदी

शत्रुघ्न सिन्हा ने सुशांत की मौत पर कहा, ‘लोग अपने प्रियजनों की मृत्यु को रहस्यमयी मानते हैं, खासकर तब जब वे कम उम्र में ही मर जाते हैं – जैसे गुरु दत्त, मीना कुमारी और सबकी पसंदीदा श्रीदेवी। सुशांत का जाना कोई क्षेत्रीय त्रासदी नहीं है। यह एक राष्ट्रीय त्रासदी थी। लेकिन हां, मैं बिना किसी गॉडफादर के हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में जगह बनाने के उनके संघर्ष से सहमत हूं। जब मैं मुंबई आया, तो मेरे पास कोई संपर्क नहीं था और मुझे नहीं पता था कि आगे कैसे बढ़ना है। मेरी जेब में बस कुछ सौ रुपये थे और जोश अंतहीन था। मैंने सुशांत में भी वही जोश देखा। उन्होंने जो फिल्में कीं, वे विरासत हैं जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल है।’ आगे शत्रुघ्न ने कहा सुशांत सिंह राजपूत पर बायोपिक की जरूरत नहीं है।

पढ़ें  WPL ऑक्शन में हुई पैसों की बरसात, दीप्ति शर्मा समेत इन 5 खिलाड़ियों पर लगी करोड़ों की बोली
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment