आरोपियों को किसी हाल में नहीं बख्शेंगे… मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत पर बोले CM योगी

Sanchar Now
3 Min Read

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मथुरा में गोरक्षक फरसे वाले बाबा की मौत के बाद शहर में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। आरोप लगाया जा रहा है कि गोतस्‍करों ने उन्हें कंटेनर से कुचल दिया है, जिसमें उनकी मौत हो गई है। गुस्साए लोगों ने सड़क उतर कर दिल्ली-आगरा हाईवे को जामकर जमकर बवाल काटा है। इस मामले का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान ले लिया है। सीएम योगी ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सीएम ने जिम्मेदार अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अपराधी किसी हाल में बख्शे न जाएं।

सीएम योगी ने फरसे वाले बाबा के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त की है। साथ ही अधिकारियों को तत्काल घटना स्थल पर पहुंचने के भी निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने घटना में संलिप्त अपराधियों को जल्द चिह्नित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

चीजों को नफरत में बदलना बीजेपी से सीखिए: अखिलेश

वहीं, इस घटना को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने कहा कि हमें इस बारे में सोचना होगा कि BJP कहां तनाव पैदा कर सकती है। उन्‍होंने कहा कि अब यहां कोई कानून-व्यवस्था नहीं बची है। अगर किसी को यह सीखना है कि चीजों को नफरत में कैसे बदला जाता है, तो वे BJP से सीख सकते हैं।

अगर मथुरा, वृंदावन जैसे धार्मिक स्थलों पर एक साधु के साथ ऐसा बर्ताव होता है, और काशी में जहां से प्रधानमंत्री कई बार चुने गए हैं, वहां एक छात्र सरेआम दूसरे छात्र की हत्या कर देता है तो पूरे प्रदेश में कोई भी, जो चाहे कर सकता है।

सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव

मथुरा में हालात नियंत्रण में: डीआईजी शैलेश पांडे

पढ़ें  घुमाने ले गए प्रेमी ने कराया गैंगरेप, होश आया तो शरीर पर नहीं था कपड़ा, सामने खड़े थे चार युवक

इस घटना को लेकर आगरा रेंज के डीआईजी शैलेश पांडे ने बताया कि तड़के सुबह बरसाना थाना क्षेत्र के रहने वाले बाबा ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर मवेशियों की तस्करी के शक में एक ट्रक को रोक लिया था। उस समय घना कोहरा था और पीछे से आ रहे एक दूसरे ट्रक ने रुके हुए ट्रक में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में फरसे वाले बाबा घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई है। उनकी मौत के बाद उनके कुछ समर्थकों और अन्य लोगों ने उनके शव को लेकर हाईवे जाम कर दिया है। SP ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है।फरसे वाले बाबा की मौत के बाद भड़के विरोध-प्रदर्शन पर वीएचपी नेता बच्चू सिंह ने कहा कि कुछ लोगों ने सड़क जाम करने की कोशिश की थी। फिर अधिकारियों ने उन्हें स्थिति समझाई और उन्हें वहां से हटा दिया है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment