पिथौरागढ़। नगर के बीच स्थित लाकअप से नेपाली मूल की एक महिला फरार हो गई है। महिला ने लॉकअप में बनी खिड़की से साड़ी की रस्सी बनाकर दीवार फांद ली, बताया जा रहा है महिला रात 12 बजे के बाद लॉकअप से फरार हुई। नेपाल के दार्चूला जिले की रहने वाली 26 वर्षीय आकृति उर्फ अनुष्का को एनडीपीएस एक्ट मामले में गिरफ्तार कर लाकअप में रखा गया था। अनुष्का के फरार होने की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी नरेंद्र पंत, प्रभारी कोतवाल मदन सिंह बिष्ट, आर आई और एसओजी की टीम लाकअप पहुंची और प्रारंभिक जानकारी जुटाई महिला को पकड़ने के लिए छह अलग-अलग टीमें बना दी गई है। नेपाल से लगे जिले के सभी बार्डर पर अलर्ट कर दिया गया है।
पिथौरागढ़ पुलिस की नाक की नीचे लॉकअप से महिला फरार
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal
www.sancharnow.com
Leave a Comment
Leave a Comment

