सरकारी स्कूल की टीचर ने गले में लपेटा सांप, नजारा देखकर उड़ गए सबके होश; खंड शिक्षा अधिकारी ने की ये कार्रवाई

Sanchar Now
2 Min Read

अमरोहा: जिले के सुल्तानठेर गांव के एक प्राथमिक विद्यालय में एक महिला शिक्षक द्वारा अजीबो-गरीब हरकत की गई, महिला शिक्षक ने जहरीले सांप से खेल-तमाशा दिखाने वाले को बुलाया और उसके सांप को अपने गले में डलवाकर फोटो-वीडियो बनवाए। यहीं नहीं अपने मासूम बेटे को भी सांप के साथ खेल भी खिलवाया।

यह है पूरा मामला

मामला गांव सुल्तानठेर के प्राथमिक विद्यालय का बताया गया है। सोमवार को यहां पर कार्यरत महिला शिक्षक के तीन फोटो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुए हैं। एक फोटो में सांप उसके गले में पड़ा है और वह पोज देते हुए फोटो खिंचवा रही हैं। दूसरे फोटो में उनके मासूम बच्चे के गले में भी सांप पड़ा है। तीसरे फोटो में बच्चा सांप के मुंह पर हाथ लगाकर खेलते हुए नजर आ रहा है।

इन फोटो में स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे भी घेरा बनाकर बैठे हैं और खेल दे रहे हैं। जबकि इस तरह खतरे वाले खेल विद्यालय परिसर में दिखवाने प्रतिबंध हैं। इसके बाद भी फोटो व वीडियो बनाने के खुमार में महिला शिक्षक नियमों को भूल गई।

खंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। फोटो भी मिले हैं। संबंधित महिला शिक्षक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।

पढ़ें  Hardoi News: दरोगा का रुपये लेते हुए वीडियो वायरल
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment