जेवर में दो पक्षो के विवाद में गोली लगने से महिला घायल

Sanchar Now
3 Min Read

ग्रेटर नोएडा। जेवर थाना क्षेत्र के कानीगढ़ी गांव में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें एक पक्ष के द्वारा गोली चला दी गई, गोली महिला के पेर के घुटने में जा लगी। गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने एक तमंचा और छह कारतूस बरामद किए है।

दरअसल, जेवर थाना क्षेत्र के कानीगढ़ी गांव में सोमवार की शाम दो पक्षों में आपसी विवाद हो गया। जिसके बाद आरोपी सोनू व भीम ने वहां पर गोली चला दी। जिसमें दूसरे पक्ष के हरिकेश की मां के पैर में घुटने के पास गोली लग गई जिस को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने गोली चलाने वाले दोनों आरोपी सोनू व भीम को मौके से ग्रामीणों की मदद से गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से पुलिस ने एक अवैध तमंचा 315 और छह जिंदा कारतूस व दों खोखा कारतूस बरामद किए हैं।

एडिशनल डीसीपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की शाम जेवर पुलिस को कानी गढ़ी गांव में विवाद की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां पर गांव के एक पक्ष हरिकेश व दूसरे पक्ष सोनू और भीम के बीच में विवाद हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि विवाद मामूली कहासुनी पर हुआ जिसके बाद सोनू व भीम ने वहां पर अवैध तमंचे से गोली चला दी जिसमें हरिकेश की 55 वर्षीय मां के पैर में गोली लग गई। जिससे वह घायल हो गई, घायल अवस्था में महिला को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मौके से सोनू व भीम को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के पास से पुलिस ने एक अवैध तमंचा 315 छह जिंदा कारतूस व दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं।

पढ़ें  22 दिसंबर तक किसानों को जेल से रिहा करे प्रशासन नही तो होगा बड़ा आंदोलन

ग्रामीणों ने बताया कि दोनों पक्षों का पुराना विवाद है। दोनों पक्ष गांव में पड़ोस में ही रहते है। सोमवार की शाम दोनों पक्षो में मामूली कहासुनी हो गई और कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट के बाद एक पक्ष ने तमंचे से गोली चला दी जिसमें एक महिला घायल हुई है। जिसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment