चलती ट्रेन से महिला को पुल से फेंका, नाविकों को निर्वस्त्र हालत में मिली; दामाद पर लगाए संगीन आरोप

Sanchar Now
3 Min Read

जिले में गंगाघाट के नीचे रेती में एक महिला अर्ध नग्न हालात में पड़ी मिली। मंगलवार सुबह गंगा स्नान के लिए पहुँचे श्रद्धालुओं ने महिला को पड़ा देखा। जिसके बाद घाट पर मौजूद पंडो और कर्मियों को इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे घाट के कर्मियों और पंडो ने महिला को कपड़े पहनाकर उसे किनारे उठा कर लाये। रात भर गंगा घाट पर पड़े रहने के कारण महिला को ठंड लग गई थी। महिला के पैर और शरीर पर चोट के कई निशान थे। महिला ने बताया कि वह बिहार प्रान्त के सिवान जिले की रहने वाली है और ट्रेन से जा रही थी। तभी रास्ते मे उसे चलती ट्रेन से फेंक दिया गया। ठंड के कारण महिला की हालत गंभीर देख सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भिजवाया।

उन्नाव के गंगाघाट स्थित गंगा रहती में मंगलवार सुबह गंगा स्नान करने पहुंचे लोगों ने एक महिला को अर्धनग्न अवस्था में बैठे देखा। इसके बाद स्नान करने आए लोगों ने घाट के पंडों और कर्मियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे घाटकर्मियों ने महिला को कपड़े पहनाकर उसे किनारे लेकर आए। रात भर ठंड में पड़े रहने के कारण महिला की हालत बिगड़ गई थी। इसके बाद उसे आग शिकवा कर चाय पिलाई गई।

ठंड से परेशान महिला कुछ भी बोलने में समर्थ दिख रही थी। कुछ देर बाद हालात सामान्य होने पर महिला ने बताया कि वह बिहार के सीवान की रहने वाली है और ट्रेन से कहीं जा रही थी। उसे चलती ट्रेन से कुछ लोगों ने नीचे फेंक दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल भी भेजा है। जहां उसका इलाज जारी है। महिला का नाम राजकुमारी बताया जा रहा है। महिला ने बताया कि ट्रेन में कई लोग थे। जिन्होंने उसे नीचे फेंक दिया। उसके पास पैसा, सामान और मोबाइल था। सब उन लोगों ने ले लिया। महिला ने बताया कि उसके साथ उसका दामाद भी था शायद वह भी उनके साथ मिला हुआ था।

पढ़ें  सौतेले पिता ने किया 13 साल की बेटी से रेप, मां ने दर्ज कराई FIR… अब सलाखों के पीछे आरोपी
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment