महिलाएं बनेगी आत्मनिर्भर, सामुदायिक केंद्र का हुआ सुभारम्भ

Sanchar Now
3 Min Read

रबूपुरा में सामुदायिक केंद्र में कढ़ाई, बुनाई और सिलाई सीखकर महिलाएं बनेगी आत्मनिर्भर

ग्रेटर नोएडा। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जेवर में विधायक ने शुरुआत करते हुए सामुदायिक केंद्र का शुभारंभ किया है शनिवार को रबूपुरा कोतवाली में तैनात महिला सब इंस्पेक्टर ज्योति बालियान ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया गया। इस मौके पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सिलाई केंद्र के लिए हरियाणा के फरीदाबाद टैक्सटाइल प्रोसेसर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने कुछ मशीनें भी भेंट की।

दरअसल, जेवर क्षेत्र में आने वाले समय में महिलाओ को रोजगार देकर आत्मनिर्भर बनाने के लिए अपेरल पार्क की स्थापना होने जा रही है। जिससे महिलाओं व बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मदद मिलेगी लेकिन उससे पहले ही जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने महिलाओं व बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कढ़ाई, बुनाई व सिलाई सिखाने का कार्य प्रारंभ कर दिया है जिससे इनका कौशल विकास हो सके और इन्हें रोजगार मुहैया कराई जा सके।

इस मौके पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि हम इन सिलाई केंद्रों के माध्यम से क्षेत्र की बच्चियों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं जिससे वह रोजगार उन्मुख हो सके। भविष्य में इस पहल को हम आगे ग्रामीण आंचल की तरफ ले जाएंगे जिसकी शुरुआत शनिवार को रबूपुरा से हुई है।

विधायक ने कहा कि भविष्य में हम गांव में भी स्वयं सहायता समूह के माध्यम से एक कार्य योजना तैयार कर रहे हैं जिससे प्रत्येक गांव की महिलाएं व बच्चियों को उनके गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराएं जाने की तरफ कदम बढ़ाया जाएगा।

पढ़ें  किसानों को लीज प्लान जारी करने में देरी पर सीईओ ने अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार

इस दौरान जेवर विधायक ने कस्बा रबूपुरा में राजकीय डिग्री कॉलिज का भ्रमण किया और बच्चों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस डिग्री कॉलेज में फिल्म मेकिंग, एडिटिंग, वीएफएक्स और एनिमेशन पर आधारित पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे इसके साथ ही सिविल, एविएशन, हॉस्पिटैलिटी और टूरिज्म में बीएससी में एमबीए पाठ्यक्रम यहां पर छात्र-छात्राओं के लिए उपलब्ध होंगे।

इस मौके पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य नवीन चंद्र लोहानी, फरीदाबाद टैक्सटाइल प्रोसेसर्स एसोसिएशन की तरफ से भूपेंद्र सिंह, राजेश गुप्ता, प्रमोद अग्रवाल, आरएन माहेश्वरी और प्रताप अरोरा सहित भारी संख्या में ग्रामीण व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment