नोएडा: घर बुलाकर हॉकी से पीटा… डरकर भागे युवक-युवती छत से गिरे; पुलिस ने दंपती को किया गिरफ्तार

Sanchar Now
4 Min Read

उत्तर प्रदेश के नोएडा में सेक्टर-24 थाना क्षेत्र के चौड़ा रघुनाथपुर गांव में सोमवार तड़के संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक और युवती ने तीन मंजिला मकान की छत से नीचे छलांग लगा दी. इस हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल है. जिसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है. युवती के होश में आने और उसके बयान का इंतजार कर रही है.

पुलिस मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से जी ब्लाक सैक्टर 22 नोएडा से हत्या करने वाले आरोपी पति और पत्नी को गिरफ्तार किया है घटना में प्रयुक्त एक अदद हॉकी बरामद की गई.

तीन मंजिल बिल्डिंग से लगाई थी छलांग 

पुलिस ने  हितेश राणा और चंचल पत्नी हितेश राणा को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है, और उनकी निशादेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद हॉकी बरामद की गई. चौड़ा रघुनाथपुर गांव तीन मंजिला बिल्डिग से युवक और युवती ने अचानक नीचे छलांग लगाई थी, एडिशनल डीसीपी ने बताया कि सोमवार की करीब 4 बजे गजराज सिंह के मकान की छत एक युवक और युवती ने अचानक नीचे छलांग लगाने की सूचना मिली थी.

युवक सीधे सड़क पर गिरा, जबकि युवती बिजली के तारों से टकराते हुए नीचे गिरी. मृतक युवक की पहचान मेरठ निवासी पुनीत चौहान के रूप में हुई है, जो नोएडा की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था. घायल युवती की पहचान रसूलपुर नवादा निवासी विद्या दास के रूप में हुई है, जिसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पढ़ें  11वीं के छात्र की हरकत से कॉलेज में मचा हड़कंप, स्कूल बैग में तमंचा देख छात्रों और प्रिंसिपल के उड़े होश

पत्नी से संबंध पर था नाराज 

पुलिस की प्रारंभिक जांच के बाद मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से जी ब्लाक सैक्टर 22 नोएडा से हत्या करने वाले आरोपी पति और पत्नी को गिरफ्तार किया है घटना में प्रयुक्त एक अदद हॉकी बरामद की गई. आरोपियो ने पूछताछ बताया कि मेरे घर आये पुनीत चौहान व उसकी दोस्त विद्यादास के साथ हमने गुस्से में आकर मारपीट की थी, क्योकि पुनीत चौहान मेरी पत्नि चंचल के साथ लगातार सम्पर्क में था, जिसके कारण मुझे पुनीत चौहान पर बहुत गुस्सा था.

उसी की माफी मांगने पुनीत चौहान अपनी महिला मित्र विद्यादास के साथ मेरे घर आये थे. जहाँ पर मैने उनके साथ घर पर रखी हॉकी से मारपीट की थी, उक्त घटना में मेरे साथ मेरी पत्नी भी थी. मारपीट के दौरान पुनीत और विद्या दास तीसरी मंजिल से नीचे गिर गए जिसके कारण यह घटना हो गयी थी.

युवती के होश में आने का इंतजार 

पुलिस फिलहाल युवती के होश में आने और उसके बयान का इंतजार कर रही है. साथ ही दोनों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल्स भी निकाली जा रही हैं. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों से पूछताछ के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि यह प्रेम प्रसंग का मामला है या कुछ और.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment