पांचवीं की छात्रा से छेड़छाड़ः विशेष समुदाय के युवक ने जबरदस्ती दिया लव लेटर और चॉकलेट, परिजनों ने किया हंगामा

Sanchar Now
3 Min Read

उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां दूसरे समुदाय के नाबालिग लड़के पर 5वीं क्लास में पढ़ रही छात्रा को प्रेम पत्र और चॉकलेट देने का आरोप लगा है. इस घटना के बाद छात्रा के परिजन लड़के के घर शिकायत लेकर पहुंचे तो वहां उन्हें धमकी दी गई. जिसकी कंप्लेंट उन्होंने स्थानीय थाने में दर्ज कराई.

बताया जा रहा है कि शिकायत के बाद पुलिस ने इस पर कोई भी एक्शन नहीं लिया. जिसके बाद गुस्साए छात्रा के परिजनों ने रात में मेरठ परीक्षितगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भारी संख्या में पुलिसबल तैनात कर दिया. इसके बाद आरोपी लड़के को हिरासत में लिया गया.

5वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा को दिया प्रेम पत्र और चॉकलेट

यह मामला देहात क्षेत्र भावनपुर के अब्दुल्लापुर इलाके का है, बुधवार को यहां की रहने वाली एक नाबालिग छात्रा कक्षा 5 में पढ़ती है. आरोप है कि इसी इलाके के ही रहने वाले दूसरे समुदाय के नाबालिग लड़के ने उसे चॉकलेट और प्रेम पत्र दिया. आरोप है कि लड़का छात्रा को बहला फुसला कर छेड़छाड़ भी करता था. बताया जा रहा है कि छात्रा ने मना करने पर उसे धमकी भी दी गई. इसके बाद उसने परिजनों को पूरी घटना के बारे में बताया.

तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिसबल तैनात

इसके बाद छात्रा के परिजन आरोपी लड़के के घर इसकी शिकायत लेकर पहुंचे पर लड़के के परिजनों ने एक न सुनी. पुलिस ने भी इस घटना को अनदेखा किया. इसके बाद परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर सड़क जाम कर दी. अलग-अलग समुदाय का मामला होने की वजह से मौके पर पुलिसबल तैनात किया गया है. फिलहाल आरोपी भी नाबालिग है और उसको हिरासत में ले लिया गया है.

पढ़ें  मिर्जापुर में शादी से लौट रहे कार सवार चार लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर

पुलिस ने 15 साल के नाबालिग छात्र को हिरासत में लिया

इस मामले पर एसएसपी रोहित सिंह ने बताया कि थाना भावनपुर के अब्दुल्लापुर के रहने वाले एक व्यक्ति के द्वारा तहरीर दी गई है कि उसकी 11 वर्षीय नाबालिग लड़की को पड़ोस के रहने वाले नाबालिग 15 वर्षीय लड़के से स्कूल आते जाते चॉकलेट और प्रेम पत्र देता है और साथ ही बहला फुसलाकर उसके साथ छेड़छाड़ भी करता है. इस पूरे प्रकरण में वादी की तहरीर पर नाबालिग लड़के के खिलाफ केस पंजीकृत कर लिया गया है और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment