40 का बजट, 26 करोड़ से ज्यादा कमाई, प्रॉफिट की ओर बढ़ रही विक्की-सारा की फिल्म

Sanchar Now
2 Min Read

फिल्म ‘ज़रा हटके ज़रा बचके’ बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से पकड़ बनाए हुए है. विक्कीसारा की फिल्म ज़रा हटके ज़रा बचके फैंस को इंप्रेस करने में कामयाब हो रही है जिसका सीधा असर फिल्म की कमाई पर पड़ता दिख रहा है. फ्रेश ऑनस्क्रीन जोड़ी सारा विक्की को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. वीकेंड के बाद सोमवार को भी फिल्म ने ठीक-ठाक कमाई की है.

द केरल स्टोरी जैसी फिल्मों से कंपीटशन होने के बाद भी सारा विक्की की फिल्म का जादू फैंस पर चल रहा है. ज़रा हटके ज़रा बचके सोमवार को टिकट खिड़की पर मजबूती के साथ बनी रही. सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो ज़रा हटके ज़रा बचके ने चौथे दिन सोमवार को 3.80 करोड़ का कलेक्शन किया.

लक्ष्मण उटेकर के डायरेक्शन में बनी ज़रा हटके ज़रा बचने ने पहले दिन उम्मीद से ज्यादा कमाई की. वहीं वीकेंड पर फिल्म की कमाई ने रफ्तार पकड़ ली. रिलीज के पहले दिन फिल्म ने 5.25 करोड़ कमाए. वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई बढ़कर 7.25 करोड़ हो गई. तीसरे दिन यानि रविवार को फिल्म ने 9.90 करोड़ कमाए. जो काफी अच्छा आंकड़ा है.

सारा अली खान और विक्की कौशल की फिल्म ने अभी 4 दिन में कुल 26.39 करोड़ कमा लिए हैं, लेकिन ऑफिशियल आंकड़ों में थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है. अब फिल्म के लिए अच्छी खबर ये है कि इस हफ्ते भी ज़रा हटके ज़रा बचके को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ऑडियंस मिल सकती है.

आपको बता दें इस हफ्ते कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है. 16 जून को प्रभास और कृति सेनन की फिल्म आदिपुरुष रिलीज होगी. तब तक ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बनी रह सकती है. अगर धीमी रफ्तार से भी कमाई करेगी तो ज़रा हटके ज़रा बचके 50 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है.

पढ़ें  बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, सीरीज से बाहर हुआ यह ऑलराउंडर?
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment