यूपी में 11 आईपीएस अफसरों का तबादला, अयोध्या-गाजियाबाद समेत कई जिलों के कप्तान बदले

Sanchar Now
1 Min Read

राज्य सरकार ने चार जिलों के पुलिस कप्तान समेत 11 आईपीएस अधिकारियों का शुक्रवार को तबादला कर दिया। मुरादाबाद रेंज के डीआईजी शलभ माथुर को अलीगढ़ रेंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त भारती सिंह को गाजियाबाद कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त बनाया गया है। अलीगढ़ रेंज के डीआईजी आनंद राव कुलकर्णी को नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त बनाया गया है। अयोध्या के एसएसपी मुनिराज जी. को मुरादाबाद रेंज का डीआईजी बनाया गया है।

इसके अलावा बलिया के एसपी राजकरन नय्यर को अयोध्या का एसएसपी बनाया गया है। शाहजहांपुर के एसपी एस. आनंद को बलिया का एसपी बनाया गया है। प्रतीक्षारत चल रहे आशीष श्रीवास्तव को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। गाजियाबाद में पुलिस उपायुक्त रवि कुमार को आगरा कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।

फर्रुखाबाद (फतेहगढ़) के एसपी अशोक कुमार मीना को शाहजहांपुर का एसपी बनाया गया है। प्रतीक्षारत चल रहे शुभम पटेल को गाजियाबाद कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। आगरा में पुलिस उपायुक्त विकास कुमार को फर्रुखाबाद का एसपी बनाया गया है।

पढ़ें  Uttarkashi में भीषण अग्निकांड, आधा दर्जन घरों में लगी आग; पुलिस व SDRF रवाना...वायु सेना से मांगी गई मदद
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment