शादी में डांस और जाम छलकाने में खोए थे 151 मोबाइल, नोएडा पुलिस ने खोज निकाले; फोन मिलते ही खिले चेहरे

Sanchar Now
2 Min Read

सेंट्रल नोएडा जोन की पुलिस ने मिशन सहयोग के तहत लोगों के गुम हुए 151 कीमती स्मार्टफोन खोजकर उनके असली मालिकों को सौंप दिए। सर्विलांस सेल सेंट्रल नोएडा और विभिन्न थानों की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। बरामद फोन अलग-अलग कंपनियों के हैं। इन्हें सर्विलांस और सीईआईआर पोर्टल की मदद से तलाशा गया।

अपने गुम हुए कीमती फोन वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने पुलिस टीम का आभार जताया। पुलिस ने अपील की कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत थाने में सूचना दें और सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि फोन को ब्लॉक कर खोजने में मदद मिल सके।

डीसीपी सेंट्रल नोएडा जोन डॉ प्रवीण रंजन ने बात की सभी थानों में मोबाइल गुम होने की शिकायतें दर्ज थीं। भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजारों, ऑटो-बसों और सुबह-शाम की सैर के दौरान फोन गिर जाते थे या कहीं छूट जाते थे। इन्हीं शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए टीम ने फोन खोज निकाले।

बरामद फोन कई तरह की परिस्थितियों में गुम हुए थे। भीड़भाड़ वाले बाजारों, सब्जी-फल मंडियों और साप्ताहिक बाजारों में खरीदारी के दौरान झुकने, बैठने या धक्का-मुक्की में गिरे मोबाइल फोन, ऑटो, टैक्सी, बस और मेट्रो में सफर के दौरान छूटे फोन, बाइक चलाते समय ढीली जेब से निकलकर गिरे मोबाइल, ई-रिक्शा में ब्रेक लगने पर छूटे फोन, खुले में काम करने वाले कारीगरों के काम खत्म होने के बाद मौके पर भूले फोन, पार्कों में खेलने और व्यायाम के दौरान छूटे मोबाइल, शादी समारोहों में बारात चढ़त के दौरान नाचते समय गिरे या बारात घरों में भूले फोन, शराब के नशे में गिरे या छूटे मोबाइल, बड़े आयोजनों में भीड़ के कारण गिरे फोन, मंदिर-मस्जिद, चर्च और गुरुद्वारों में छूटे मोबाइल तथा बच्चों के गेम खेलने के दौरान कहीं रखकर भूले गए फोन थे।

पढ़ें  रील ने पैदा की भाटी परिवार में दरार; पंचायत भी हुई थी, पड़ोसियों का दावा
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment