22 साल की पत्नी 55 साल के ग्राम प्रधान संग फरार, पति बोला- नकदी और जेवर भी ले गई

Sanchar Now
4 Min Read

यूपी के झांसी से प्रेम-प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक 22 साल की महिला करिश्मा 55 साल के ग्राम प्रधान पर दिल हार गई। प्रधान भी महिला से इश्क कर बैठा। दोनों चोरी-छिपे मिलने लगे। करिश्मा के पति को जब भनक लगी तो इसका विरोध किया, लेकिन मोहब्बत में अंधी हुई महिला को कुछ और सूझा ही नहीं। प्रधान भी महिला से मिलने के लिए अक्सर उसके घर जाने लगा। एक दिन दोनों ने प्लान बनाया और फिर पति को धोखा देकर महिला घर से भाग निकली। प्रेमी संग भागी महिला ने घर पर भी हाथ साफ कर दिया।

पीड़ित पति ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी प्रधान संग चली गई है वह अपने साथ घर से लाखों रुपये और सोने-चांदी के जेवर भी साथ ले गई है। मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज मोहल्ले के रहने वाले एक युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसकी शादी साल 2024 में करिश्मा के साथ हुई थी। आरोप है कि किशोरपुरा गांव का प्रधान अक्सर उसके घर आता-जाता था। इसी दौरान उसकी पत्नी से नजदीकियां बढ़ गईं।

घर से जेवरात बटोर ले गई पत्नी

पीड़ित का कहना है कि उसने कई बार इसका विरोध किया, लेकिन उसकी बात को नजरअंदाज कर दिया गया। 29 अप्रैल की शाम करीब 4 बजे जब पीड़ित घर पर नहीं था उसी दौरान उसकी पत्नी, उक्त प्रधान के साथ घर से फरार हो गई। आरोप है कि जाते समय महिला घर में रखे करीब 2 लाख 40 हजार रुपये नगद… और सोने-चांदी के जेवर भी अपने साथ ले गई। पीड़ित के मुताबिक, मोहल्ले के लोगों ने दोनों को एक साथ जाते हुए देखा है। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और सामान बरामद करने की मांग की है कोतवाली प्रभारी मुकेश सोलंकी का कहना है कि शिकायत की जांच के बाद कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

पढ़ें  PM मोदी का 30 दिसंबर को अयोध्या दौरा, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन का करेंगे लोकार्पण

सोशल मीडिया पर प्रेम के बाद दिया धोखा, प्रेमी हुआ फरार

वहीं दूसरी ओर प्रतापगढ़ कुंडा में सोशल मीडिया पर दोस्ती करके युवतियों को फंसाने के बाद प्रेमी के फरार हो जाने का मामला सामने आया है। जौनपुर के सुजानगंज इलाके के एक गांव की दो युवतियों ने सोशल मीडिया पर एक युवक से दोस्ती कर ली। कुछ दिन में दोस्ती प्रेम में बदल गई। युवक ने खुद को लखनऊ का निवासी बताकर युवतियों को मिलने के लिए कुंडा के एक होटल में बुलाया। बुधवार दोपहर बाद बीए में पढ़ने वाली दोनों युवतियां युवक से मिलने को घर से कुंडा के लिए निकल पड़ी। कुंडा पहुंचने पर जब युवक के मोबाइल पर फोन किया तो वह स्विच ऑफ बताने लगा जिससे युवतियां परेशान हो गईं।

युवतियों को अपने साथ ले गई पुलिस

कोतवाली की मिशन शक्ति टीम प्रभारी निर्मल शर्मा अपनी टीम के साथ निकले तो अतहर पेट्रोल पंप के पास ढाबे के सामने युवतियों को परेशान देखा। टीम की महिला आरक्षी अंजली, अनुराधा सिंह, प्रिया शुक्ला, दीपांजलि गुप्ता ने युवतियों से जानकारी ली तो वह सारी बात बताई। मिशन शक्ति टीम युवतियों को कोतवाली लाई, उनके परिजनों को खबर दी। गुरुवार दोपहर में युवतियों के परिजन कोतवाली पहुंचे तो टीम मिशन शक्ति ने विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों को उनके परिजनों के हवाले किया तो वे उनको लेकर घर गए।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment