यूपी के 33 PCS अफसरों को मिलेगा तोहफा, इन नामों पर दिल्ली से लगी मुहर!

Sanchar Now
1 Min Read

लखनऊ। पीसीएस से आइएएस संवर्ग में पदोन्नति के लिए बुधवार को डीपीसी दिल्ली में संघ लोक सेवा आयोग में संपन्न हो गई। इस बार 33 पदों के पदोन्नति होनी है। इसमें वर्ष 2010, 2011 व 2012 बैच के पीसीएस अधिकारियों के नामों पर विचार किया गया। डीपीसी के लिए मुख्य सचिव एसपी गोयल व प्रमुख सचिव नियुक्ति एम. देवराज दिल्ली गए थे।

केंद्र सरकार ने चयन वर्ष 2025 के लिए उत्तर प्रदेश को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) में पदोन्नति कोटे के 33 पद आवंटित किए हैं। इससे वर्ष 2010 व 2011 बैच तक के पीसीएस अधिकारी जल्द ही आइएएस बन जाएंगे।

साल 2010 बैच में पीसीएस सेवा के आठ अधिकारी हैं व 2011 बैच में 21 हैं। दोनों बैच की संख्या मिलाकर 29 हो गई है। ऐसे में चार पदों के लिए वर्ष 2012 बैच के भी कुछ अफसरों की पदोन्नति तय है। जल्द ही आइएएस संवर्ग में पदोन्नति के आदेश जारी हो जाएंगे।

पढ़ें  मथुरा में दिल दहला देने वाली घटना आई सामने, सौतेली मां बनी हैवान, बेटे को मौत की हत्याकर शव टैंक में डाला
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment