अखिलेश यादव की बेटी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर अभद्र टिप्पणी, सपाईयों ने दी तहरीर

Sanchar Now
4 Min Read

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव को लेकर सोशल मीडिया पर अनर्गल और आपत्तिजनक टिप्पणियों का मामला अब तूल पकड़ चुका है. सपा नेताओं ने इस मामले में यूपी पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है.

इस मामले पर सपा प्रवक्ता मनोज काका ने एक्स पर डीजीपी यूपी, PMO और गृह मंत्रालय को टैग करते हुए लिखा कि “राजनीति अपनी जगह पर हमारी बेटियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त के लायक नहीं है. यूपी डीजीपी से हमारी अपील है दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें .”

वहीं सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने इस मामले में कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है. उन्होंने सीधा बीजेपी पर आरोप लगाया है. इसके अलावा कई और नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी निंदा करते हुए कार्रवाई की मांग की है.

फखरुल हसन की कार्रवाई की चेतावनी 

सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने एक्स पर लिखा- “चाल चरित्र और चेहरे वाले दल के लोग जैसे ही किसी मुद्दे मे फँसते है इनको आईना दिखाया जाता है. ये अपनी राजनीति के सबसे निचले स्तर पर उतर आते हैं और समाजवादी परिवार के सदस्यों पर आमर्यादित टिप्पणी करने लगते हैं.”

उन्होंने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि कभी बीजेपी की मेयर हम सबके नेता आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की स्वर्गीय माता जी के बारे में बोलती है और अब बीजेपी के नेता कार्यकर्ता अपनी निचली घटिया सोच के साथ आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की बेटी के बारे मे सोशल मीडिया पे टिप्पणी कर रहे हैं. इससे पूर्व में भी बीजेपी के लोग इस तरह की टिप्पणी कर चुके हैं.

पढ़ें  लखनऊ में ईंट से सिर कूचकर युवती की हत्या, झाड़ियों में फेंका था शव; बीते सप्ताह हुई थी सगाई

बीजेपी पर निचले स्तर की राजनीति का आरोप 

फखरुल हसन चांद ने सवाल उठाया कि सोशल मीडिया पे जिस तरह से एक के बाद एक पोस्ट लिखी गई. इसके पीछे अगर कोई ताकत है तो बीजेपी की ताकत है. बीजेपी निचले स्तर की राजनीति कर रही है. साफ साफ सुन लो सोशल मीडिया पर समाजवादी परिवार पर लिखने वाले किसी को बख्शेंगे नहीं. एक एक पर मुकदमा दर्ज करवाएंगे थाने में नहीं लिखेगा तो 173(3) BNSS से लिखवाएंगे लेकिन किसी को बख्शेंगे नहीं. तैयार रहना कोर्ट में सामना जरूर होगा.

राजनीति का सबसे घटिया स्तर और मानसिक विक्षिप्तता की पराकाष्ठा- राजीव राय

वहीं सपा सांसद राजीव राय ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है. सपा सांसद ने एक्स पर लिखा-“राजनीति का सबसे घटिया स्तर और मानसिक विक्षिप्तता की पराकाष्ठा है कि यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी के बारे में सोशल मीडिया पर भद्दे और गंदे पोस्ट किया जा रहा है और यूपी पुलिस अभी तक कोई कार्रवाई नहीं किया. क्योंकि वो किसी बीजेपी नेता की बेटी नहीं है? शर्म करो.

बीजेपी ने अभी इस मामले पर ऑफिशियल सफाई नहीं दी है. हालांकि सूत्रों के अनुसार कुछ बीजेपी नेताओं कहना है कि वह इस तरह की घटना का समर्थन नहीं करते हैं, जो कुछ भी सोशल मीडिया पर हो रहा है वह पूरी तरह से गलत है.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment