लखनऊ पुलिस मुख्यालय में तैनात 34 साल के ASI ने की आत्महत्या, परिजनों ने मंगेतर पर लगाए गंभीर आरोप

Sanchar Now
2 Min Read

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सुशांत गोल्फ सिटी में बेहद चौंकाने वाले मामला सामने आया है. यहां पुलिस मुख्यालय में तैनात ASI सत्येन्द्र वर्मा ने शुक्रवार को कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद पूरे महकमे में हडकंप मच गया. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी गयी है. उसके कमरे से 4 पेज का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है.

उधर इस मामले में सत्येन्द्र के परिजनों ने मंगेतर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. सत्येन्द्र मूल रूप से फतेहपुर का रहने वाला था. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, उसकी रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी.

मंगेतर से विवाद आया सामने

जानकारी के मुताबिक सत्येन्द्र की शादी वैदिक मिश्रा से तय हुई थी. दोनों में बातचीत जारी थी. घटना से पहले भी कुछ अनबन हुई है, जिसके बाद उसने आत्मघाती कदम उठाया. मृतक की मां ने मंगेतर को जिम्मेदार ठहराया है. और इस मामले में कार्रवाई की मांग की है.आखिरी कॉल भी मंगेतर को ही की थी.

सुसाइड नोट में लिखी मरने की इच्छा

कमरे से बरामद सुसाइड नोट के मुताबिक सत्येन्द्र ने  अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया. और जीने की इच्छा खत्म होनी की बात लिखी. सत्येन्द्र वर्मा 2023 में पुलिस में भर्ती हुए थे और उनकी तैनाती लखनऊ पुलिस मुख्यालय में ही थी.

उधर पुलिस ने सभी पहलुओं को देखते हुए जांच शुरू कर दी है. अभी तक पुलिस इसे आत्महत्या का ही केस मानकर चल रही है. लेकिन इस तरह से एक ASI द्वारा आत्मघाती कदम उठाने ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. जबकि परिजनों का सत्येन्द्र की मौत के बाद रो-रोकर बुरा हाल है, उन्हें बिल्कुल भी यकीन नहीं हो रहा है कि सत्येन्द्र उन्हें इस तरह छोड़ कर चला जाएगा.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment