गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन महिलाओं सहित 6 तस्कर गिरफ्तार

Sanchar Now
2 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा की बिसरख पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन महिलाओं सहित 6 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों के कब्जे से पुलिस ने 22 किलो 300 ग्राम गांजा और घटना में प्रयोग किए जाने वाली दो कारों के साथ 4970 नगद बरामद की है।

दरअसल, पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश जिले में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान में बिसरख पुलिस ने गांजे की तस्करी करने वाले 6 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने उनके पास से गांजा भी बरामद किया है।

एडिशनल डीसीपी सेंट्रल नोएडा हिरदेश कठेरिया ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान में बिसरख पुलिस ने शनिवार को एक महिला सहित तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गिरफ्तार किए गए। तस्करों की निशानदेही पर पुलिस ने दो और महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने इनके कब्जे से 22 किलो 300 ग्राम गांजा, एक टोयोटा कार कोरोला और एक स्विफ्ट कार के साथ 4970 नगद बरामद की है।

एडीसीपी ने बताया कि यह गिरोह काफी दिनों से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करता था। इस गिरोह के द्वारा प्रयोग किए जाने वाली गाड़ियों में सीटों को मॉडिफाई कराकर उनके अंदर रखकर गांजे की तस्करी की जाती थी। बिसरख पुलिस ने इस गिरोह के तीन महिलाओं सहित 6 गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। वही इस गिरोह के अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचनाओं के आधार पर जानकारी जुटा रही है जिसके बाद उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment