71 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: कब और कहां देखें LIVE?, डालें एक नजर विनर्स लिस्ट पर

Sanchar Now
4 Min Read

कल मंगलवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन होगा, जहां विजेताओं को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसी सम्मान समारोह में सुपरस्टार मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के सम्मान प्रदान किया जाएगा। इस वर्ष राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होने वाले सितारों में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी हैं। उनके अलावा और किसे मिलेगा यह पुरस्कार और कहां देख सकेंगे पुरस्कार वितरण समारोह का लाइव प्रसारण? जानें

कब शुरू होगा पुरस्कार वितरण समारोह?

कल शाम चार बजे से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू साल 2023 में रिलीज फिल्मों के विजेताओं को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान करेंगी। बताते चलें कि कोविड महामारी के चलते राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दो साल की देरी से दिए जा रहे हैं।

कहां देख सकेंगे?

इस साल सिने जगत की कई चर्चित और दिग्गज हस्तियों को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है, लिहाज सिने प्रेमियों के बीच गजब का उत्साह है। कल आयोजित होने वाले राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का सीधा प्रसारण आधिकारिक डीडी न्यूज चैनल के माध्यम से यूट्यूब पर देख सकते हैं। प्रसारण दोपहर तीन बजे शुरू होगा, जिसमें विजेता रेड कार्पेट पर चलकर मंच पर सम्मान ग्रहण करेंगे।

अगस्त में किया गया था विजेताओं के नाम का एलान

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं के नाम का एलान इस साल 01 अगस्त को किया गया था। विधु विनोद चोपड़ा की ’12वीं फेल’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला है। वहीं, शाहरुख खान को ‘जवान’ के लिए विक्रांत मैसी को ’12वीं फेल’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। रानी मुखर्जी ने ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ में अपने दमदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता। विजेताओं की पूरी सूची इस प्रकार है….

पढ़ें  बॉलीवुड के 'ही-मैन' धर्मेंद्र का 89 की उम्र में निधन, लंबी बीमारी के बाद दुनिया को कहा अलविदा

71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेताओं की सूची इस प्रकार है:

श्रेणी विजेता कलाकार/फिल्म
सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म कटहल
सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म 12वीं फेल
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता शाहरुख खान (जवान) और विक्रांत मैसी (12वीं फेल)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे)
दादासाहेब फाल्के सम्मान मोहनलाल
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक ‘द केरल स्टोरी’ (सुदीप्तो सेन)
सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’
सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म ‘भगवंत केसरी’
सर्वश्रेष्ठ गुजराती फिल्म ‘वश’
बेस्ट तमिल फीचर फिल्म ‘पार्किंग’
बेस्ट कन्नड़ फिल्म ‘द रे ऑफ होप’
बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर शिल्पा राव (जवान के चलेया के लिए)
बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर पीवीएनएस रोहित (बेबी, तेलुगु)
बेस्ट सिनेमेटोग्राफी द केरल स्टोरी
सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (ढिंढोरा बाजे रे)
सर्वश्रेष्ठ मेकअप और कॉस्ट्यूम डिजाइनर सैम बहादुर
स्पेशल मेंशन एनिमल (री-रिकॉर्डिंग मिक्सर) – एम आर राजाकृष्णन
सर्वश्रेष्ठ साउंड डिजाइन एनिमल (हिंदी)
सर्वश्रेष्ठ गीत बलगाम (द ग्रुप) – तेलुगु

नॉन फीचर फिल्म श्रेणी में 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेताओं की सूची:

श्रेणी विजेता फिल्म/कलाकार
सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक उत्पल दत्त (असम)
सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री गॉड वल्चर एंड ह्यूमन (इंग्लिश)
सर्वश्रेष्ठ स्क्रिप्ट सनफ्लावर वर द फर्स्ट वन टू नो (कन्नड़)
सर्वश्रेष्ठ फिल्म नेकल: क्रॉनिकल ऑफ द पैडी मैन (मलयालम), द सी और सेवन विलेजेज (ओडिया)
बेस्ट म्यूजिक नॉन फीचर फिल्म अवॉर्ड द फर्स्ट फिल्म (हिंदी)
बेस्ट एडिटंग नॉन फीचर फिल्म मूविंग फोकस (इंग्लिश)
बेस्ट साउंड डिजाइन नॉन फीचर फिल्म अवॉर्ड धुंधगिरी के फूल (हिंदी)
बेस्ट सिनेमेटोग्राफी नॉन फीचर फिल्म अवॉर्ड लिटिल विंग्स (तमिल)
बेस्ट डायरेक्टर नॉन फीचर फिल्म पीयूष ठाकुर, द फर्स्ट फिल्म (हिंदी)
बेस्ट शॉर्ट फिल्म नॉन फीचर फिल्म गिद्ध द स्कैवेंगर (हिंदी)
बेस्ट नॉन फीचर फिल्म प्रमोटिंग सोशल कंसर्न अवॉर्ड द साइलेंट एपिडेमिक (हिंदी)
बेस्ट आर्ट्स/कल्चर नॉन फीचर फिल्म अवॉर्ड टाइमलेस तमिलनाडु (इंग्लिश)
बेस्ट नॉन फीचर फिल्म अवॉर्ड द फ्लॉवरिंग मैन (हिंदी)
पढ़ें  शाह रुख खान की 'डंकी' को मिली थोड़ी राहत, 200 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment