72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा, कार्तिक आर्यन बने बेस्ट एक्टर यामी गौतम बेस्ट एक्ट्रेस

Sanchar Now
4 Min Read

इंडियन सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित और बड़े सम्मान ’72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स’ (72nd National Film Awards) को लेकर इंतजार अब पूरी तरह खत्म हो चुका है. साल 2024 की बेहतरीन फिल्मों और कलाकारों को सम्मानित करने के लिए आज, 18 जुलाई को विजेताओं के नामों की आधिकारिक घोषणा की गई.

बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड कार्तिक आर्यन (चंदू चैंपियन) और ममूटी (ब्रह्मयुगम) को मिला है. बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड ‘आर्टिकल 370’ के लिए यामी गौतम को मिला है. वहीं बेस्ट फिल्म क्रिटिक के लिए 72वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड संजीव श्रीवास्तव को हिंदी सिनेमा की गहरी समझ के लिए दिया गया है.

‘कल्कि 2898 AD’ को ‘बेस्ट फीचर फिल्म प्रोवाइडिंग होलसम एंटरटेनमेंट’ (बेहतरीन मनोरंजन देने वाली फिल्म) चुना गया, ‘श्रीकांत’ ने बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड जीता, और ‘कैप्टन मिलर’ को ‘बेस्ट फिल्म प्रमोटिंग नेशनल, सोशल वैल्यूज़’ (राष्ट्रीय और सामाजिक मूल्यों को बढ़ावा देने वाली फिल्म) का अवॉर्ड मिला।

स्पेशल मेंशन – चोला डोरा और सुई (हिंदी)
भद्रा काली नाटकम (मलयालम)
बेस्ट शॉर्ट फिल्म- हमसफर (मराठी)
बेस्ट तेलुगू फिल्म –   कमेटी कुल्लु
बेस्ट तमिल फिल्म  – रायन
बेस्ट मराठी फिल्म – मुक्काम पोस्ट बोंबिलवाडी
बेस्ट ओड़िया फिल्म- लहरी
बेस्ट मलयालम फिल्म – फेमिनिची फातिमा
बेस्ट कन्नड़ फिल्म – मिथिया
बेस्ट हिंदी फिल्म – श्रीकांत
बेस्ट गुजरती फिल्म – मारान
बेस्ट गढ़वाली फिल्म- ढोली
बेस्ट बंगाली फिल्म – चलचित्र एखोन
बेस्ट असम फिल्म – जुईफूल
बेस्ट मणिपुरी फिल्म- सुनिता

बेस्ट कोरियोग्राफी – स्त्री 2 (आज की रात) विजय गांगुली
बेस्ट लिरिक्स –  जाने दो (मनोज मुंतशिर)
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन -शाश्वत सचदेव (आर्टिकल 370)

बेस्ट मेकअप –  पी रवि कुमार (कमेटी कुल्लु)
बेस्ट कॉस्ट्यूम – दीपावली नूर और शीतल शर्मा (पुष्पा 2)
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन – कल्कि 2898 AD (नितिन चौधरी)
बेस्ट एडिटिंग – मानविर जसरोइतिया
बेस्ट साउंड डिजाइन – भूल भूलैया 3
बेस्ट स्क्रीनप्ले राइटर – बांद्रेड्डी सुकुमार (पुष्पा 2)
बेस्ट डायलॉग राइटर –  वेंकी एटलुरी (लकी भास्कर )

पढ़ें  पवन कल्याण अस्पताल में भर्ती, हुई सर्जरी, PM मोदी ने की बात, जल्द स्वस्थ होने के लिए की प्रार्थना

बेस्ट सिनेमेटोग्राफी – एडमॉड  (लाइफ इन लूम)
बेस्ट फीमेल प्लेबैक  – वैकोम विजयलक्ष्मी (मलयालम)
बेस्ट मेल प्लेबैक –  अभय जोधपुरकर (मराठी)

बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट –  रिद्धिमान बनर्जी, तपोमोय देब और गीताश्री चक्रवर्ती (ओंको की कोठी)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस – सचना नामिदास (महाराजा)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर – संजय मिश्रा (भक्षक)

बेस्ट एक्ट्रेस लीडिंग रोल – यामी गौतम

बेस्ट एक्टर लीडिंग रोल – कार्तिक आर्यन/ममूटी
बेस्ट डायरेक्शन – आनंद एल राय (एकता का प्रतिक)
बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर- रणदीप हुड्डा (वीर सावरकर)
बेस्ट फीचर फिल्म – आर्टिकल 370 (हिंदी)

बेस्ट डॉक्यूमेंट्री- राम-नामी (हिंदी)
बेस्ट आर्ट कल्चर फिल्म- मैं निदा (हिंदी)
बेस्ट ऐतिहासिक फिल्म – काकोरी (हिंदी)
बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर – रवि राज मुर्मू
बेस्ट नॉन फीचर फिल्म – भंगार (मराठी-इंग्लिश)

कैसे हुआ बेहतरीन फिल्मों का चयन?

इस साल के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में उन सभी फिल्मों को शामिल किया गया है, जिन्हें 1 जनवरी 2024 से लेकर 31 दिसंबर 2024 के बीच सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) यानी सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेशन मिला है.   इन फिल्मों की सिलेक्शन और विजेताओं को चुनने की जिम्मेदारी 11 सदस्यों वाली एक बेहद खास जूरी को सौंपी गई थी.

स हाई-प्रोफाइल जूरी की अध्यक्षता मशहूर फिल्म निर्माता जयराज ने की है. जयराज इससे पहले 2012 में भी नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की जूरी का हिस्सा रह चुके हैं. देश भर से आई एंट्रीज की समीक्षा करने के बाद, पैनल ने इस साल के विजेताओं के नामों को फाइनल किया.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment