सलमान खान के शो से बाहर हुए विक्की जैन, फूट-फूटकर रोईं अंकिता लोखंडे

Sanchar Now
3 Min Read

टीवी के मोस्ट कंट्रोवर्शियल रिएलिटी शो बिग बॉस का सीजन 17 के फिनाले में कुछ ही दिन बचे हैं. जहां एक तरफ मिड वीक एविक्शन के बाद बिग बॉस सीजन 17 को टॉप 5 कंटेस्टेंट मिल गए हैं. वहीं दूसरी तरफ पति विक्की जैन (Vicky Jain) के एविक्शन पर अंकिता लोखंडे फूट-फूटकर रोती नजर आई हैं. अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन पूरे सीजन में लड़ते-झगड़ते नजर आए लेकिन जब पति के बीबी हाउस से बाहर जाने की बारी आई तो एक्ट्रेस खूब रोती नजर आईं.

विक्की जैन के एविक्शन पर टूटी अंकिता लोखंडे!

बिग बॉस 17  (Bigg Boss 17) के लेटेस्ट एपिसोड में टॉप 5 अनाउंस करने से पहले विक्की जैन का एविक्शन हो गया है. विक्की जैन को एविक्टेड लिखा लैटर मिला था. फिर जब विक्की के बिग बॉस के घर से बेघर होने की बारी आई तो अंकिता फूट-फूटकर रोने लगीं. विक्की ने अपनी पत्नी को संभाला, जिसके बाद दोनों ने गले मिलकर एक दूसरे को विदाई दी. विक्की जैन के जाने के बाद अंकिता इमोशनल हो गईं और कहा- ‘मुझे लगता है वो मुझसे ज्यादा डिजर्व करता है. क्योंकि उसने मेरी वजह से नेगेटिविटी झेली और मुझे उसका बुरा लग रहा है.’

विक्की जैन ने घुटनों पर बैठकर मांगी थी माफी!

बिग बॉस 17 में विक्की जैन (Vicky Jain Bigg Boss 17) ने अपने एविक्शन से एक दिन पहले घुटनों पर जाकर अंकिता से माफी मांगी थी. विक्की ने अंकिता से कहा था- ‘सॉरी मंकू, मेरी गलतियां है मुझे माफ कर दे. क्योंकि मैं सच एक बात बोलना चाहता हूं. बाहर भी घर पर हम दोनों ही रहते हैं. तो उस वक्त आफकी गलतियां शायद कोई बताने वाला नहीं होता और आपको समझ भी नहीं आती. आज पहली बार ऐसा हो रहा है कि 100 दिनों में मुझे इतने सारे लोग और जब वही सवाल पूछ रहे है ना तो शायद मैं अपना लुकबैक कर रहा हूं तो मुझे लग रहा है. ओह शायद सच में उस समय मुझे अहसास नहीं हो रहा था. शायद उस वक्त ऐसी चीज हो रही थी जो बिल्कुल नहीं होनी चाहिए थी.’

पढ़ें  भारत की टी20 में लगातार 11वीं जीत, दक्षिण अफ्रीका को उसी के घर में 61 रनों से रौंदा
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment