ग्रेटर नोएडा में बोनी कपूर और भूटानी फ़िल्म बनाएंगे यमुना फ़िल्म सिटी

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा में प्रस्तावित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म सिटी के निर्माण पर आज मोहर लग गयी। अब यमुना प्राधिकरण के सेक्टर 21 में फिल्म सिटी बनाई जाएगी। फिल्म सिटी के लिए बॉलीवुड के कई बड़े फिल्म मेकर्स ने निवेश की इच्छा जाहिर करते हुए आवेदन किया था। बीते दिनों इन कंपनियों ने फिल्म सिटी परियोजना को विकसित किए जाने के संबंध में अपना विजन कॉन्सेप्ट टाइमलाइन हाइलाइट्स दिया था। इसके बाद मंगलवार को फाइनेंशियल बिड होने के बाद तय हो गया है कि अब इसका निर्माण m/s bayview project llp बोनी कपूर व भूटानी फिल्म सिटी को बनाएंगे हाईएस्ट बिड देकर इन्होंने फिल्म सिटी की परियोजना अपने नाम की है। पहले चरण में 230 एकड़ में फ़िल्म सिटी बनाई जाएगी।

दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी बनाई जाने की योजना बनाई थी इसके बाद यमुना प्राधिकरण ने 1000 एकड़ जमीन फिल्म सिटी को देने का प्रस्ताव शासन को दिया। फिल्म सिटी को बनाने के लिए फिल्म निर्माता के द्वारा बेड डाली गई जिसमें यमुना प्राधिकरण में मंगलवार को सभी के सामने बिड खोली गई। जिसमें बोनी कपूर और भूटानी फ़िल्म अब ग्रेटर नोएडा में फिल्म सिटी बनाएंगे।

फिल्म सिटी के लिए 10000 करोड रुपए के प्रोजेक्ट के लिए बॉलीवुड की कई बड़े फिल्म निर्माताओं ने अपना दावा पेश किया। जिसमे बायवीई प्रोजेक्ट्स एलएलपी, सुपरसोनिक टेक्नोबाईल्ड प्राइवेट लिमिटेड, मैडॉक फिल्म्स, सुपर कैसेट्स इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड (टी सीरीज) दौड़ में थी। यमुना प्राधिकरण में मंगलवार को फिल्म सिटी की फाइनेंसियल बिड खोली गई जिसमें बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप ने सबसे बड़ी बिड देकर यह परियोजना अपने नाम की है।

पढ़ें  पहले हनीट्रैप में फंसाते, फिर वसूलते पैसा… मुरादाबाद में गैंग का भंडाफोड़; UP पुलिस का हेड कांस्टेबल भी शामिल

यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ अरुण सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट फ़िल्म सिटी के लिए आज बिड खोली गई जिसमें बोनी कपूर और भूटानी फिल्म ने परियोजना अपने नाम की है। इस फिल्म सिटी से यहां के युवाओं को रोजगार मिलेगा और उनको अपना हुनर दिखाने का भी मौका मिलेगा। पहले चरण के लिए अनुमानित लागत 1510 करोड रुपए है हालांकि 1000 एकड़ में विकसित होने वाली फिल्म सिटी की कुल लागत 10000 करोड़ होगी। जिसमें से 75 एकड़ में कमर्शियल और 155 एकड़ में फिल्म सिटी से जुड़ी गतिविधियों का ढांचा तैयार किया जाएगा। फिल्म सिटी विकसित करने वाली कंपनी को 90 साल का लाइसेंस दिया जाएगा।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment