यमुना प्राधिकरण के औद्योगिक सेक्टरों का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण, विकास कार्यों का लिया जायजा

Sanchar Now
3 Min Read

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने शुक्रवार को यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण कि कई औद्योगिक सेक्टरों व नोएडा एयरपोर्ट का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों की भी समीक्षा की। इस निरीक्षण के दौरान यमुना प्राधिकरण के सीईओ सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, महाप्रबंधक व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

दरअसल, शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ग्रेटर नोएडा पहुंचे। यहां पर उन्होंने यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के औद्योगिक सेक्टरों का स्थलीय निरीक्षण किया। स्थलीय निरीक्षण के दौरान सेक्टर 28, 29, 32, 33, मेडिकल डिवाइसेज पार्क, टॉय पार्क, अपेरल पार्क व एमएसएमई पार्क सहित आदि का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य सचिव ने प्राधिकरण द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों पर संतोष व्यक्त किया और उन्होंने कहा कि कार्यों की विकास की गति को और बढ़ाएं तथा लैंडस्केपिंग पर अधिक कार्य करने के निर्देश दिए।

शुक्रवार को मुख्य सचिव द्वारा प्राधिकरण के सेक्टर 32 में स्थापित एवरी डेनिसन कंपनी का भी निरीक्षण किया गया एवरी डेनिसन कंपनी के कार्यालय विश्व के 50 देशों में हैं।। यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण में 12 एकड़ में इसका कार्यालय स्थापित किया गया है। इस कंपनी में लेटेस्ट हाई स्पीड कोटिंग टेक्नोलॉजी की मशीनें लगाई गई है। कंपनी के एचआर साउथ एशिया निदेशक अमिताभ सागर वाइस प्रेसिडेंट अजय कुमार द्वारा अपनी टीम के साथ मुख्य सचिव का स्वागत किया गया। एवरी डेनिसन कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण द्वारा कदम कदम पर दिए गए सहयोग के लिए धन्यवाद दिया गया। जिसके बाद मुख्य सचिव द्वारा फैक्ट्री परिसर का भ्रमण किया गया तथा फैक्ट्री में लगी नवीनतम टेक्नोलॉजी की मशीनों से संबंधित जानकारी प्राप्त की गई।

पढ़ें  एटीएम लूटने वाले बदमाश को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली

इस कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा के साथ औद्योगिक विकास विभाग के प्रमुख सचिव अनिल सागर, यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ अरुण वीर सिंह, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी मोनिका सिंह व रविंदर सिंह, विशेष कार्य अधिकारी शैलेंद्र भाटिया व शैलेंद्र कुमार सिंह, परियोजना महाप्रबंधक केके सिंह सहित यमुना प्राधिकरण के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment