ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ की बिल्डरों को दो टूक, खरीददारों के नाम फ्लैटों की जल्द करे रजिस्ट्री नहीं तो होगी कार्रवाई

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। बिल्डर परियोजनाओं में फ्लैट खरीदारों के नाम जल्द रजिस्ट्री करने के मकसद से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एन जी रवि कुमार ने बुधवार को कंफेडरेशन ऑफ़ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (क्रीड़ाई) के साथ बैठक की। सीईओ ने बिल्डरों को फ्लैट खरीददारों के नाम रजिस्ट्री शीघ्र करने के निर्देश दिए। वही जिन बिल्डरों ने प्रोजेक्ट पर कुल बकाया राशि का 25 फीसदी जमा नहीं किया है वह एक सप्ताह में भुगतान कर खरीदारों के नाम फ्लैटों की रजिस्ट्री शुरू करे अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।

 

फ्लैट खरीदारों को उनका आशियाना दिलाने के मकसद से गठित अमिताभ कांत समिति की सिफारिश के आधार पर फ्लैटों की रजिस्ट्री करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण प्रयासरत है। ऐसी कुल 96 परियोजनाओं में खरीदारों के नाम रजिस्ट्री होनी है। इन 96 परियोजनाओं में से 15 परियोजना ऐसी है जिन पर प्राधिकरण का कोई बकाया नहीं है इन परियोजनाओं के फ्लैटों की रजिस्ट्री हो रही है। इन 15 परियोजनाओं में अब तक 2322 फ्लैटों की रजिस्ट्री हो चुकी है।

इसके अतिरिक्त 40 ऐसी परियोजनाएं हैं जिनके बिल्डरों ने प्राधिकरण के कुल बकाया रकम का 25 फ़ीसदी लगभग 276 करोड रुपए प्राधिकरण में जमा कर दिया हैं। इन 40 परियोजनाओं में से 1200 करोड रुपए की प्राप्ति और होनी है। 25 फ़ीसदी रकम जमा करने के बाद इन परियोजनाओं में भी रजिस्ट्री शुरू हो चुकी है इनमें अब तक 315 फ्लैटों की रजिस्ट्री हो चुकी है। शेष 41 परियोजनाओं में 25 फ़ीसदी जमा होते ही रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

 

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा: इंडस्ट्रियल की जगह बसा दी रिहायशी टाउनशिप, कैग रिपोर्ट में दावा

इन सभी मामलों को लेकर बुधवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव व प्राधिकरण के अन्य अधिकारियों कक मौजूदगी में क्रीड़ाई के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में सीईओ ने निर्देश दिए हैं कि जिन 40 बिल्डरों ने 25 फीसदी रकम जमा करा कर रजिस्ट्री शुरू कर दी है वे सभी रजिस्ट्री की प्रक्रिया और तेजी से संपन्न कराई जाए।

जिन 41 परियोजनाओं से जुड़े बिल्डरों ने अभी तक 25 फ़ीसदी धनराशि जमा नहीं की है वह एक सप्ताह के भीतर भुगतान कर रजिस्ट्री शुरू कराए। अन्यथा इस अवधि के बाद प्राधिकरण इन बिल्डरों पर कड़ी कार्रवाई करेगा। इनकी सबलीज कैंसिल कर संपत्ति अटैच करने तक की कार्रवाई की जाएगी। बैठक में क्रेडाई से मनोज गौड़, पीतांबर आनंद और दिनेश गुप्ता सहित अन्य कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment