कुणाल हत्याकांड को लेकर पुलिस कमिश्नर से मिले सपाई

Sanchar Now
2 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा के बीटा दो थाना क्षेत्र में हुए कुणाल हत्याकांड का शीघ्र खुलासा करने और हत्या करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह से मुलाकात की। इस दौरान घटना में लापरवाही बरतने ने वाले दोषी पुलिस कर्मियों व हत्यारो के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई। पुलिस कमिश्नर में घटना का जल्द खुलासा करते हुए और आरोपियों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

 

दरअसल, ग्रेटर नोएडा के बीटा दो थाना क्षेत्र के अंतर्गत ऐच्छर गांव के पास शिवा ढाबे से 15 वर्षीय कुणाल का कार सवारों ने दिनदहाड़े अपहरण कर लिया। इस मामले में परिजनों ने पुलिस से अपहरण की शिकायत की। वही इस मामले में एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आई जिसमें मृतक कुणाल एक युवती के साथ कार में बैठकर जाता हुआ दिखाई दे रहा था। घटना के 5 दिन बाद युवक का बुलंदशहर में नहर के पास शव मिला। वही परिजन पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।

बुधवार को पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह से समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुधीर भाटी ने बताया कि कुणाल हत्याकांड का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है और अपराधी पुलिस की पहुंच से दूर है। पहले दिन से ही स्थानीय पुलिस कि लापरवाही सामने आई है। पुलिस समय रहते हरकत में आती और कार्रवाई करती तो कुणाल की हत्या नहीं होती। उन्होंने बताया कि पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने अति शीघ्र इस घटना का खुलासा कर दोषियों को जेल भेजने का आश्वासन दिया है।

पढ़ें  डिलीवरी बॉय को मुठभेड़ में लगी गोली, फ्लैट में अकेला देख लड़की से किया था दुष्कर्म का प्रयास

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह से मुलाकात के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल में पूर्व जिला अध्यक्ष फकीरचंद नागर, जिला पंचायत सदस्य सुनील भाटी, विनोद लोहिया, अकबर खान, अक्षय चौधरी, सुभाष भाटी, उपदेश नागर, अनूप तिवारी, संजीव नागर, जितेंद्र प्रजापति और प्रशांत नागर सहित आदि लोग मौजूद है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment