नोएडावासियों के लिए राहत भरी खबर, आज से खुल गया एलिवेटेड रोड, जानें फ्लाईओवर बंद होने का टाइम

Sanchar Now
2 Min Read

उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर के लोगों के लिए बड़ी खबर है। शुक्रवार (17 मई) से नोएडा का एलिवेटेड रोड लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि दोनों ही सड़कों पर सुबह 6 बजे से ट्रैफिक की आवाजाही शुरू कर दी जाएगी। आपको बता दें पिछले कुछ दिनों से नोएडा के एलिवेटेड रोड की मरम्मत चल रही थी। नोएडा अथॉरिटी ने मरम्मत में पुरानी सड़क उखड़वाकर एक नई परत बिछाने का काम पूरा कर लिया है। अब नई परत के ऊपर दूसरी परत बिछाई जानी है। इसका काम भी सेक्टर-18 से सेक्टर-60 जाने वाली रोड पर करीब 75 प्रतिशत पूरा हो गया है।

जनता के लिए खोली गई सड़क

वहीं नोएडा के सेक्टर-61 से सेक्टर-18 की तरफ आने वाली रोड पर दूसरी परत का काम करीब 15 प्रतिशत पूरा हो गया है। पहली परत दोनों रोड पर बिछाने के बाद अब सड़क को खोल दिया गया है, जिससे वाहनों के गुजरने में कोई समस्या न हो। इस बारे में जानकारी देते हुए डीसीपी ट्रैफिक अनिल यादव ने बताया कि ऐसे में ट्रैफिक सुबह 6 से रात 11 बजे तक खोला जाएगा। रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक नोएडा अथॉरिटी दूसरी परत बिछाने का काम करवाती रहेगी।

40 दिन में काम हुआ पूरा

आपको बता दें एलिवेटेड रोड पर नोएडा अथॉरिटी ने 7 अप्रैल से रिसर्फेसिंग का काम शुरू किया था। नोएडा ट्रैफिक पुलिस की ओर से काम को पूरा करने के लिए अथॉरिटी को 90 दिन का समय दिया था। लेकिन अथॉरिटी ने सिर्फ 40 दिन में एलिवेटेड रोड की पुरानी सड़क उखाड़ कर नई एक परत बिछा दी है। नोएडा सेक्टर-18 से सेक्टर-60 की तरफ जाने वाली रोड पहले से ही खुली हुई है। इस प्रॉजेक्ट को नोएडा अथॉरिटी के सिविल विभाग की टीम ने काफी गंभीरता से लिया था। डीजीएम से लेकर जूनियर इंजीनियर तक हर दिन साइट पर निरीक्षण के लिए पहुंच रहे थे। प्रॉजेक्ट सिविल विभाग के लिए किसी चुनौती से कम भी नहीं था।

पढ़ें  उन्नति ग्रुप रियल एस्टेट कंपनी के प्रमोटर अनिल मिठास को ईडी ने गिरफ्तार किया, 200 करोड़ का है मामला
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment