‘जब खिलाने की औकात नहीं…’, चिकन के दो पीस पर दो पक्षों में खूब चले लाठी-डंडे, कई घायल

Sanchar Now
3 Min Read

वाराणसी में कपसेठी थाना क्षेत्र के जगतीपुर (गैरहा) गांव रण क्षेत्र में बदल गया। मुर्गा खाने को लेकर हुए विवाद के बाद जमकर ईंट-पत्थर, लाठी-डंडा चलने लगा। जिसके हाथ में जो भी हथियार आया उसका खुलकर प्रयोग हुआ। इससे डेढ़ दर्जन से अधिक लोग लहूलुहान होकर इधर-उधर भागने और गिरने लगे। आसपास के लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया। दोनों पक्ष देर रात तक कपसेठी थाने पर जमे रहे। पुलिस ने घायलों को सेवापुरी के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर चोट आने पर कई लोगों को वाराणसी के जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

बुधवार को दिन में गांव निवासी जोखन राम की बेटी का तिलक चढ़ाने गांव से काफी लोग जनसा थाना क्षेत्र के रामेश्वर गए हुए थे। इस दौरान तिलक चढ़ाने वालों में कई लोग शराब भी पिए हुए थे। लड़के वालों की तरफ से दोपहर के खाने में मुर्गा परोसा जा रहा था। इसी दौरान एक युवक के साथ दो अन्य लोग मुर्गे का और पीस मांगने लगे। इस पर लड़के पक्ष के लोग और पीस देने में असमर्थता व्यक्त किया। इस पर हल्का विवाद हुआ।

किसी तरह से तिलक आदि चढ़ाकर लड़की पक्ष के लोग अपने घर लौट आए। जहां पर लड़की के पिता देर शाम को उक्त युवकों से कहने लगे कि तिलक में जाकर तुम लोगों ने मेरा मान मर्दन किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और मामला विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया।

पढ़ें  भगवान राम का अपमान, वाल्मीकि के अपमान के बराबर…..सीएम योगी ने वाल्मीकि जयंती पर दिया कड़ा संदेश

मारपीट में एक पक्ष के दयाशंकर 57, छागूर 46, विश्वास 15 संजू 40 सत्य प्रकाश 26 सुनील 24 सचिन 14 सोनी देवी 40  श्यामसुंदर 45 अशोक 22 सुधा देवी 32 शैल कुमारी 34 को चोट आई वहीं दूसरे पक्ष के जोखन, गुड्डू, मुन्ना ,सुनील, श्यामलाल, प्रमोद, टिंकू, पिंटू को सामान्य चोट आई। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित दयाशंकर की तहरीर पर हमलावर पक्ष के जोखन समेत आठ लोगों के खिलाफ और जोखन की तहरीर पर 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment