Aaj Ka Panchang, 6 June 2024: आज ज्येष्ठ शुक्ल प्रतिपदा तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Sanchar Now
2 Min Read

07 June 2024 Ka Panchang: 7 जून को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और शुक्रवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि शुक्रवार शाम 4 बजकर 45 मिनट तक रहेगी। 7 जून को शाम 7 बजकर 45 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। 7 जून से दस दिनात्मक गंगा दशहरा व्रत प्रारंभ हो चुका है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए गुरुवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

07 जून 2024 का शुभ मुहूर्त

  • ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि- 07 जून 2024 को शाम 4 बजकर 45 मिनट तक
  • मृगशिरा नक्षत्र- 7 जून 2024 को शाम 7 बजकर 45 मिनट तक
  • 07 जून 2024 व्रत-त्यौहार- दस दिनात्मक गंगा दशहरा व्रत प्रारंभ

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- सुबह 10:35 से दोपहर 12:20 तक
  • मुंबई- सुबह 10:58 से दोपहर 12:37 तक
  • चंडीगढ़- सुबह 10:35 से दोपहर 12:21 तक
  • लखनऊ- सुबह 10:22 से दोपहर 12:05 तक
  • भोपाल- सुबह 10:37 से दोपहर 12:18 तक
  • कोलकाता- सुबह 09:54 से दोपहर पहले 11:35 तक
  • अहमदाबाद- सुबह 10:56 से दोपहर 12:38 तक
  • चेन्नई- सुबह 10:31 से दोपहर 12:08 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  1. सूर्योदय- सुबह 5:22 am
  2. सूर्यास्त- शाम 7:16 pm

गंगा दशहरा

आज से शुरू होकर ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि तक चलने वाला दस दिनात्मक गंगा दशहरा व्रत का आरंभ हो रहा है। बता दें कि इस बार ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 1 जून को पड़ रही है और दशमी तिथि को गंगा दशहरा के व्रत के साथ ही इस व्रत का समापन होगा। आपको पता ही होगा कि- राजा भागीरथ की कठिन तपस्या के कारण ही गंगा मैय्या का पृथ्वी पर आगमन संभव हो पाया था। हालांकि पृथ्वी के

पढ़ें  Aaj ka Panchang 20 March 2026: चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन आज, यहां जानिए शुक्रवार का राहुकाल, शुभ मुहूर्त समेत पूरा पंचांग

अंदर गंगा के वेग को सहने की शक्ति न होने के कारण भगवान शिव ने उन्हें अपनी जटाओं के बीच स्थान दिया, जिससे धारा के रूप में पृथ्वी पर गंगा का जल उपलब्ध हो सकें।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment