बांग्लादेश ने जीता टॉस, पहले बैटिंग करेगी टीम इंडिया; देखें दोनों की प्लेइंग इलेवन

Sanchar Now
3 Min Read

 भारत और बांग्लादेश के बीच चेन्नई में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शंटो ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। बांग्लादेश ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। बांग्लादेश ने 3 पेसर के साथ उतरने का फैसला किया है। बांग्लादेश ने तीन तेज गेंदबाजों के अलावा दो स्पिन ऑलराउंडर को प्लेइंग इलेवन में जगह दी है। भारत भी 3 पेसर और 2 स्पिनरों के साथ खेलने उतर रही है। भारतीय प्लेइंग-11 में जसप्रीत बुमराह, आकाशदीप, मोहम्मद सिराज, अश्विन और जडेजा को जगह दी गई है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस हारने के बाद कहा कि पिच की कंडिशन को देखते हुए वो भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे।

इस मैच से ऋषभ पंत की लंबे समय बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी हो रही है। साल 2022 में भयानक कार दुर्घटना में घायल होने के बाद पंत पहली बार टेस्ट क्रिकेट में खेलते हुए नजर आने वाले हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनका 634 दिन बाद कमबैक होने जा रहा है। पंत के अलावा केएल राहुल का भी टीम इंडिया में कमबैक हुआ है।

गौरतलब है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023-25 के लिहाज से ये सीरीज टीम इंडिया के लिए काफी अहम है। WTC प्वाइंट्स टेबल में भारत 74 पाइंट और 68.52 पीसीटी के साथ पहले पायदान पर बना हुआ है। दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया है जिसके 90 पाइंट्स हैं और 62.50 पीसीटी हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11 इस प्रकार है:

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज।

पढ़ें  'रामायण' के 'राम' अरुण गोविल अयोध्या में हुए निराश, प्राण प्रतिष्ठा के बाद नहीं मिले राम लला के दर्शन

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन: शादमान इस्लाम, जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिट्टन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, नाहिद राणा।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:-

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, लोकेश राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह और यश दयाल।

बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शंटो (कप्तान), महमूदुल हसन जॉय, जाकिर हसन, शादमान इस्लाम, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिट्टन दास, मेहदी हसन मिराज, ताइजुल इस्लाम, नईम हसन, नाहिद राणा, हसन महमूद, तास्किन अहमद, सैयद खालिद अहमद और जाकिर अली अनिक।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment