नोएडा एयरपोर्ट से प्रभावित किसानों की महापंचायत में बोले राकेश टिकैत, मांगे पूरी नही हुई तो होगा आंदोलन

Sanchar Now
4 Min Read

ग्रेटर नोएडा। जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के दूसरे चरण में विस्थापन से प्रभावित गांव के किसानों के आग्रह पर भारतीय किसान यूनियन कि राष्ट्रीय प्रवक्ता शनिवार को ग्रेटर नोएडा पहुंचे। जहां पर उन्होंने किसानों की समस्याओं को जानने के लिए रनहेरा और नंगला हुकम सिंह गांव में किसानों के साथ बैठक की। इस मौके पर राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाए नहीं तो किसानों को मजबूरी में आंदोलन का रुख करना पड़ेगा। गौतम बुध नगर प्रशासन ने अगर जल्द ही किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो 7 मई को सलारपुर अंडरपास पर किसानों की महापंचायत होगी जिसमें कड़े निर्णय लिए जाएंगे।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से प्रभावित गांव के किसानों से मिलने भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत शनिवार को ग्रेटर नोएडा में पहुंचे जहां पर सलारपुर अंडरपास पर भारी संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद राकेश टिकैत नगला हुकम सिंह गांव पहुंचे जहां कार्यक्रम स्थल पर सैकड़ों की संख्या में किसान उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद राकेश टिकट रनहेरा गांव में पहुंचे वहां पर भी उन्होंने किसान महापंचायत को संबोधित किया। इस दौरान किसानों ने कहां की जेवर एयरपोर्ट से संबंधित विस्थापन नीति का वह लोग विरोध कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि किसानों के साथ छल किया जा रहा है उन्हें जबरन गांव से उखाड़ने की कोशिश की जा रही है। इसके साथ ही किसानों ने मांग की कि विस्थापन से प्रभावित किसानों को 50 मीटर की जगह कम से कम 100 मीटर का प्लॉट दिया जाए। घर घेर के समतुल्य प्लॉट दिया जाए इसके साथ ही मुआवजे की राशि को भी बढ़ाया जाए। किसानों के नाबालिक बच्चों को उनका हक दिया जाए बालिक बच्चों के प्लॉट को मुखिया के प्लॉट से ने काटा जाए इसी प्रकार की अन्य कई मांगे किसानों ने राकेश टिकैत के सामने रखी।

पढ़ें  यमुना एक्सप्रेस वे पर बढ़ेगी गति सीमा, निर्धारित गति से दौड़ सकेंगे वाहन

किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार का किसानों से जमीन लूटने का खेल पूरे देश में चल रहा है। जेवर एयरपोर्ट से प्रभावित किसानों की विस्थापन नीति को किसानों की मांग के अनुरूप बनाया जाए। सरकार किसानों को आंदोलन के लिए मजबूर ना करें क्षेत्र का किसान विकास में किसी प्रकार का कोई अवरोध पैदा नहीं करना चाहता लेकिन यदि किसानों के अधिकारों का हनन हुआ तो किसान संघर्ष का रास्ता अपनाने को मजबूर होगा।

राकेश टिकैत ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन हर वक्त पीड़ित किसानों के साथ खड़ी है प्रशासन जल्द से जल्द पीड़ित गांव के किसानों से वार्ता कर एक बेहतर एवं पारदर्शी विस्थापन नीति बनाएं। जिसको पूरे देश में एक मॉडल के रूप में रखा जा सके। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन ऐसा नहीं करता है तो भारतीय किसान यूनियन एयरपोर्ट के निर्माण कार्य को रोकने को मजबूर होगी जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन व शासन की होगी।

वही इस मौके पर राकेश टिकैत ने पंचायत में प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि 7 मई को जेवर अंडरपास के नीचे किसान महापंचायत की जाएगी। गौतम बुध नगर प्रशासन शीघ्र से शीघ्र किसानों से वार्ता कर किसानों की मांगों को ध्यान में रखते हुए विस्थापन नीति में सुधार करें यदि ऐसा नहीं किया गया तो 7 मई को होने वाली महापंचायत में कड़े निर्णय दिए जाएंगे इस मौके पर भारी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment