‘चक दे’ की प्रीति सबरवाल के प्यार में ऐसे दीवाने हो गए थे जहीर खान, मोहब्बत में तोड़ दी थी धर्म की दीवार

Sanchar Now
3 Min Read

नई दिल्ली। कहते है कि इश्क से बड़ा कुछ नहीं होता है। जब किसी को भी मोहब्बत हो जाए तो धर्म की दीवार भी टूट जाती है। ऐसे कई क्रिकेटर्स भी रहे हैं, जिन्होंने इश्क में पड़कर मजहब की दीवार को तोड़ा और दूसरे धर्म की लड़की को हमसफर बनाया। उनकी लव स्टोरी फिल्म से भी ज्यादा खूबसूरत रही।

जहीर खान की शादी साल 2017 में हुई थी। उनकी शादी सागरिका घाटगे नाम की एक्ट्रेस से हुई। सागारिका को फैंस ‘चक दे इंडिया’ की प्रीति सभरवाल के रूप में पहचानते हैं। शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म चक दे इंडिया से ही सागरिका डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने प्रीति का रोल शानदार तरीके से निभाया था।

Happy Birthday Zaheer Khan: 45 साल के हुए जहीर खान 

दरअसल,भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके बर्थडे के मौके पर आज उनकी लव स्टोरी के बारे में बताते है। जहीर और सागरिका घाटगे की पहली मुलाकात एक दोस्त की पार्टी में हुई थी। हालांकि, उनकी रिश्ते को शुरुआत को ओपन नहीं रखा गया, लेकिन यह तब सार्वजनिक हो गया जब उन्हें 2016 में जहीर के करीबी दोस्त युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी में एक साथ देखा गया।

जहीर खान और सागरिका घाटगे ने एक-दूसरे को काफी समय तक डेट किया और एक रात के खाने के दौरान, जहीर ने सागरिका के लिए अपने प्यार का इजहार किया, जो उनके रिश्ते की शुरुआत थी।

सागरिका एक हिंदू परिवार से आती हैं और उन्होंने प्यार के खातिर धर्म की परवाह नहीं की और जहीर से शादी कर ली। उनके परिवार वाले पहले इस रिश्ते के बिल्कुल खिलाफ थे, लेकिन जहीर से मिलने के बाद सागरिका के पिता ने रिश्ते को हरी झंडी दे दी।

पढ़ें  'KGF' स्टार यश की मां के साथ धोखाधड़ी, 5 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज

इस बात की अटकलें थीं कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने सागरिका पर बॉलीवुड से दूर रहने का दबाव डाला था। हालांकि, सागरिका ने एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू देते हुए ये स्पष्ट किया कि जहीर उनके करियर का बहुत समर्थन करते हैं।

जहीर खान को आईपीएल 2025 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (Zaheer Khan LSG IPL) ने अपना नया मेंटर नियुक्त किया। लखनऊ टीम के मेंटर 2022 और 2023 में गौतम गंभीर थे। फिर 2024 आईपीएल सीजन में वह टीम का साथ छोड़कर केकेआर से जुड़ गए। तब से यह पोस्ट खाली थी। अब उम्मीद है कि जहीर खान के आने से टीम आईपीएल में अपना पहला खिताब जीत पाएगी।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment