एक ही दिन में गिरे 14 विकेट, अब रोचक दौर में पहुंचा वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान टेस्ट मैच

Sanchar Now
3 Min Read

नई दिल्ली। वेस्‍टइंडीज और पाकिस्‍तान के बीच खेला जा रहा दूसरा टेस्‍ट अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। मैच के तीसरे दिन बल्‍लेबाजों ने सरेंडर कर दिया। मंगलवार को कुल 14 विकेट गिरे। इसमें पाकिस्‍तान के 8 और वेस्‍टइंडीज के 6 विकेट शामिल हैं। तीसरे दिन का खेल समाप्‍त होने तक वेस्‍टइंडीज ने दूसरी पारी में 6 विकेट खोकर 103 रन बना लिए हैं। पहली पारी के आधार पर कैरेबियाई टीम के पास 60 रन की बढ़त है।

बाबर का शतक अधूरा

इससे पहले दूसरे दिन स्‍टंप तक पाकिस्‍तान टीम ने पहली पारी में 2 विकेट खोकर 266 रन बना लिए थे। अब्दुल्ला शफीक 107 और कप्‍तान बाबर आजम 86 रन बनाकर नाबाद थे। तीसरे दिन पाकिस्‍तान को बाबर आजम के रूप में झटका लगा। बाबर शतक से चूक गए और 88 के स्‍कोर पर रन आउट हुए। इसके साथ ही वह 1679 दिनों से चले आ रहे टेस्‍ट शतक का सूखा खत्‍म नहीं कर पाए।

शफीक ने बनाए 160 रन

बाबर के आउट होते ही विकेट की लाइन लग गई। अब्दुल्ला शफीक ने एक छोर संभाले रखा, पर दूसरी ओर से उन्‍हें किसी भी बल्‍लेबाज का साथ नहीं मिला। 115वें ओवर में पाकिस्‍तान को 3 झटके लगे। अली उस्मान, उबैद शाह और मोहम्मद अली को जोमेल वारिकन ने पवेलियन भेजा। अब्दुल्ला शफीक 323 गेंदों पर 160 रन बनाकर नाबाद रहे। वारिकन के खाते में 6 विकेट आए।

गेंदबाजों का रहा बोलबाला

दूसरी पारी में बल्‍लेबाजी करने उतरी वेस्‍टइंडीज की पारी शुरुआत से ही लड़खड़ा गई। साजिद खान और अली उस्‍मान ने किसी भी विंडीज बैटर को मैदान पर रुकने ही नहीं दिया। सलामी बल्‍लेबाज टैगनारिन चंद्रपॉल (17) और कावेम हॉज ने (34) रन बनाए। कप्‍तान रोस्‍टन चेज ने 17 रन की पारी खेली। आमिर जंगू ने 13 और विकेटकीपर साई होप ने 15 रन बनाए।

पढ़ें  दुबई में भारत को खेलना का फायदा मिला? मोहम्मद शमी ने गौतम गंभीर के दावे को किया खारिज!

जेडेन सील्स का खाता नहीं खुला। दिन का खेल समाप्‍त होने तक जस्टिन ग्रीव्स 1 रन बनाकर नाबाद हैं। चौथे दिन वेस्‍टइंडीज की नजर पाकिस्‍तान को बड़ा टारगेट देने पर होगी। दूसरी ओर पाकिस्‍तान मेजबान टीम को सस्‍ते में समेटकर सीरीज में बराबरी करना चाहेगी।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment