नई दिल्ली: आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन के लीड रोल वाली, वी.अरुणकुमार (एटली) के डायरेक्शन में बनी और सन पिक्चर्स के कलानिधि मारन के बैनर तले आ रही मचअवेटेड फिल्म ‘राका’ ने सिनेमैटिक टेक्नीक के मामले में एक हिस्टॉरिक अचीवमेंट हासिल की है. फिल्म ने “रियल-टाइम में मोशन-कैप्चर किए गए सबसे ज्यादा लोगों का रिकॉर्ड” कैटेगरी में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Raaka Guinness World Record) अपने नाम किया है. यह रिकॉर्ड एक ही समय में 37 आर्टिस्ट के रियल-टाइम मोशन कैप्चर के जरिए बनाया गया, जो भारतीय सिनेमा के लिए एक अहम टेक्निकल अचीवमेंट मानी जा रही है.
यह रिकॉर्ड फरवरी 2026 में बनाया गया था और 15 सितंबर 2026 को इसे ऑफीशियल किया गया. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के सीनियर एडजुडिकेटर स्वप्निल डांगरिकर ने एक खास इवेंट में अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर एटली को ऑफीशियल सर्टिफिकेट सौंपा. इस मौके पर फिल्म की मेन कास्ट और क्रू भी मौजूद रही.
इस अचीवमेंट पर अल्लू अर्जुन ने कहा, “हम इस अचीवमेंट पर बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं. यह सिनेमा की सीमाओं को आगे बढ़ाने और वर्ल्डवाइड लेवल पर एक नया स्टैंडर्ड सेट करने वाला पल है. मैं गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने हमारी कोशिशों को वैलिडेट किया. यह अचीवमेंट मेरे डायरेक्टर एटली के विजन, पूरी टीम की मेहनत और सन पिक्चर्स के अटूट सपोर्ट के बिना पॉसिबल नहीं थी. यह हम सभी के लिए बेहद खास पल है.”
डायरेक्टर एटली ने कहा, “बचपन से हम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के बारे में बड़ी हैरानी और एक्साइटमेंट के साथ सुनते आए हैं. कभी नहीं सोचा था कि एक दिन हम खुद ऐसा रिकॉर्ड बनाएंगे. एक ही शूट में 37 मोशन-कैप्चर एसेट्स को एक साथ कैप्चर करने के लिए यह सम्मान मिलना अनबिलीवेबल एक्सपीरियंस है. यह मुझे याद दिलाता है कि जब हम बड़े सपने देखते हैं और पूरी शिद्दत के साथ मिलकर काम करते हैं, तो असंभव भी संभव हो सकता है. मैं अपनी पूरी टीम का आभारी हूं, जिन्होंने इस सपने पर भरोसा किया और इसे हकीकत में बदला.”
गौरतलब है कि फिल्म के लिए किए गए इस विशेष मोशन-कैप्चर सीन में 4 साल के बच्चे से लेकर 70 साल की उम्र तक के कुल 37 कलाकारों को एक साथ रियल-टाइम में कैप्चर किया गया है. हालांकि चैलेंज यह था कि एक ही कैप्चर वॉल्यूम के भीतर सभी 37 कलाकारों की परफॉर्मेंस को सटीक तरीके से रिकॉर्ड किया जाए और उसकी क्वालिटी को बरकरार रखा जाए.
इस रिकॉर्ड को संभव बनाने के लिए फिल्म के वीएफएक्स प्रोड्यूसर ने ‘राका’ की टेक्निकल जरूरतों और बड़े लेवल को ध्यान में रखते हुए एक नई मोशन-कैप्चर पाइपलाइन और वर्कफ्लो डेवलप किया है. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रैक्टिस के दौरान 92 ऑप्टिकल मोशन-कैप्चर कैमरों का इस्टेमाल किया गया. इसके साथ कैप्चर, कैलिब्रेशन, नेटवर्किंग, सिंक्रोनाइजेशन, रियल-टाइम अनरियल विजुअलाइजेशन, फेसियल कैप्चर और कई स्पेशल टेक्निकल टीमों को शामिल करते हुए एक मॉडर्न टेक्निकल इकोसिस्टम तैयार किया गया है.
यह अचीवमेंट सन पिक्चर्स के ग्रैंड विजन, एटली की क्रिएटिव सोच, अल्लू अर्जुन की लिमिट्स को आगे बढ़ाने वाली कमिटमेंट, एप्पल आर्ट स्टूडियो की टेक्निकल एक्सपर्टीज, फिल्म के हाई एंड वीएफएक्स वर्कफ्लो और पूरी टीम की मिली जुली मेहनत का नतीजा है. दिलचस्प बात यह है कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड से आगे बढ़कर, ‘राका’ की यह अचीवमेंट भारतीय सिनेमा के लिए इंटरनेशनल मंच पर एक अहम पल है. फिलहाल ‘राका’ के साथ भारतीय सिनेमा ने एक बार फिर दुनिया के सामने यह साबित किया है कि टेक्नीक और क्रिएटिविटी के क्षेत्र में उसकी संभावनाएं असीमित हैं.
