फरीदाबाद से ग्रेटर नोएडा मात्र 24 मिनट में पहुंची किडनी, नोएडा पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर बनाकर बचा ली एक जिंदगी

Sanchar Now
2 Min Read

नोएडा पुलिस को सलाम! अब आप सोच रहे होंगे कि हम ऐसा क्यों कह रहे हैं, दरअसल नोएडा ट्रैफिक पुलिस (Noida Traffic Police) ने अपनी सूझबूझ और सेवा के जरिए एक शख्स की जिंदगी बचा ली। नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने फरीदाबाद से 24 मिनट में किडनी को अस्पताल पहुंचाकर एक शख्स की जान बचा ली। पुलिस ने इलके लिए ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया और एक घंटे की दूरी को 24 मिनट में तय कर फरीदाबाद से किडनी नोएडा के यथार्थ अस्पताल पहुंचाई।

दरअसल, ग्रेटर नोए़डा वेस्ट के यथार्थ अस्पताल में एक मरीज का किडनी ट्रांसप्लांट होना था लेकिन किडनी देने वाला डोनर फरीदाबाद के अमृता अस्पताल में था। फरीदाबाद से ग्रेटर नोएडा की दूरी और समय की अनिवार्यता को देख अस्पताल प्रशासन ने गौतमबुद्ध नगर पुलिस से मदद मांगी। नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल ग्रीन कॉरिडोर बनाने का आदेश जारी कर दिया।

24 मिनट में तय किया एक घंटे का रास्ता

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के आदेश आते ही नोएडा पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए नोएडा के यथार्थ अस्पताल से फरीदाबाद तक ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया। पुलिस फरीदाबाद से एंबुलेंस को स्कॉट करती हुई ग्रेटर नोएडा तक लाई। रास्ते में कोई परेशानी न हो इसके लिए एंबुलेंस के आगे और पीछे पुलिस की गाड़ियां साथ तैनात रहीं। रास्ते की किसी भी रुकावट को दूर करने के लिए नोएडा ट्रैफिक पुलिस के सिपाही तैनात रहे। नोएडा पुलिस की मदद से एक घंटे में तय होने वाला रास्ता महज 24 मिनट में पूरा हो गया और शख्स की जान बच गई। पुलिस के सहयोग के लिए अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को धन्यवाद दिया।

पढ़ें  कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने में जुटा जिला प्रशासन
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment