जिले के अधिकारियों ने किया लुक्सर जेल का निरीक्षण, बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं व खाने को खाकर परखा

Sanchar Now
3 Min Read

संचार नाउ। गौतम बुद्ध नगर की जिला कारागार लुक्सर का जिला प्रशासन, पुलिस के द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जनपद न्यायाधीश अवनीश सक्सेना, जॉइंट कमिश्नर शिव हरि मीणा जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा सहित मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, मुख्य चिकित्सा अधिकारी और पुलिस के डीसीपी तृतीय के द्वारा लक्सर जेल का निरीक्षण करते हुए बंदियों को दिए जाने वाली सुविधाओं की जांच की गई। इस दौरान अधिकारियों के द्वारा कारागार के सर्किल नंबर दो का भी भ्रमण किया गया इसके साथ ही पाकशाला में तैयार भोजन को स्वम खाकर बंदियों के लिए दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की गई।

दरअसल, बुधवार को लुक्सर जेल में पुलिस, प्रशासन व न्यायाधीश के द्वारा त्रैमासिक संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण करने वाले अधिकारियों के द्वारा कारागार के उच्च सुरक्षा बैरक का निरीक्षण किया गया। उच्च सुरक्षा में निरुद्ध बंधिया से उनकी समस्याओं के संबंध में भी पूछताछ की गई। इस दौरान कुछ अधिकारियों द्वारा कारागार के सर्किल नंबर दो का भ्रमण किया गया तथा पाकशाला में तैयार बंधिया के लिए भोजन की भी जांच की गई। बंदियों के लिए निर्मित भोजन में सब्जी, आलू, पत्ता गोभी, उड़द, चने की दाल व चावल और रोटी बनाई गई थी। बंधिया के लिए बनाए गए भोजन को निरीक्षण कर्ता अधिकारियों द्वारा स्वयं भी खाकर चेक किया गया तथा भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की गई। इसके बाद निरीक्षण टीम द्वारा कारागार के कौशल विकास केंद्र का निरीक्षण किया गया। कौशल विकास केंद्र में मधुमक्खी पालन से प्राप्त शहद को जेल ब्रांडिंग के साथ स्थानीय बाजार में जनमानस के लिए उपलब्ध कराई जाने की अपेक्षा की गई।

पढ़ें  यीडा आवासीय भूखंड योजना के ड्रॉ में प्लॉट में मिलने वालों को कल तक वापस होगी धनराशि

इसके बाद कारागार में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में कारागार में निरुद्ध बंदियों को जीवन की मुख्य धारा से जोड़ने हेतु नशा मुक्ति विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम कंट्रोल रूम पर किया गया जिसमें जनपद न्यायाधीश एवं जिला मजिस्ट्रेट गौतम बुध नगर के द्वारा बंधिया को नशे की प्रतिकूल प्रभाव से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। निरीक्षण करने वाले अधिकारियों के द्वारा कारागार में स्थापित बंधिया के स्वास्थ्य एवं मानसिक उत्थान हेतु स्थापित मेंटल फिजिकल वैलनेस सेंटर (योगा, जिम व मेडिटेशन) का भी शुभारंभ किया गया। कारागार में स्थापित किए गए इस अनूठे प्रयास की काफी सराहना की गई। इस अवसर पर जेल निरीक्षक बृजेश कुमार, जेलर राजीव कुमार सिंह व संजय कुमार शाही सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment