संचार नाउ। रायन इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा ने 2 मई 2026 को आयोजित ‘नॉर्थ ज़ोन II इंटर-रायन गर्ल्स स्केटिंग चैंपियनशिप’ में शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता की मेज़बानी भी रायन ग्रेटर नोएडा ने अपने परिसर में की।
दरअसल, इस चैंपियनशिप में रायन इंटरनेशनल स्कूल, नोएडा, गाज़ियाबाद, नोएडा एक्सटेंशन और ग्रेटर नोएडा के कुल 90 छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता अंडर-8, अंडर-10, अंडर-12, अंडर-14 और अंडर-16 वर्गों में आयोजित की गई, जिसमें इनलाइन, एडजस्टेबल और क्वाड स्केटिंग के तहत 100 मीटर और 500 मीटर रेस शामिल रहीं।

रायन ग्रेटर नोएडा के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल 20 प्रथम, 9 द्वितीय और 1 तृतीय स्थान हासिल किया। इसी शानदार प्रदर्शन के दम पर स्कूल ने ओवरऑल चैंपियन ट्रॉफी जीतकर अपना दबदबा कायम किया।
प्रथम स्थान हासिल करने वालों में हितांशी, प्रियांशिका, भुविका, दीवानशी, दिविजा, भव्या तेवतिया, श्रेया, अन्वी जयसवाल, अनिका, सांची चौधरी, यशस्वी, शायला, भव्या, सृष्टि, परिणिता, काशवी, ऐश्वर्या, अनन्या, रुतवी शर्मा और अन्वी शामिल रहीं।
द्वितीय स्थान पर ईवा, शांभवी उपाध्याय, जानवी, अनिका, तजस्वी, आन्या नागर, समृद्धि पाल, भाव्या और शिया रहीं, जबकि यशस्वी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल प्रिंसिपल ने सभी विजेता छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
