नोएडा एयरपोर्ट के तीसरे और चौथे चरण में लोगों के विस्थापन की तैयारी शुरू, पढ़ें पूरा अपडेट

Sanchar Now
3 Min Read

ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के तीसरे और चौथे चरण में दो रनवे बनेंगे, जबकि 750 एकड़ में विमानों के इंजन बनाने वाली कंपनी लगेगी। इसकी प्रक्रिया तेज हो गई है। शुक्रवार से जमीन देने वाले लोगों के विस्थापन की भी तैयारी शुरू हो गई। जिला प्रशासन के अधिकारी ने बताया कि एयरपोर्ट के तीसरे और चौथे चरण में कुल 2053 हेक्टेयर भूमि चाहिए। इनके लिए 14 गांव की 1888.98 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत की जाएगी। शेष भूमि प्रशासन के पास पहले से है। इन 14 गांव में रोही, पारोही, बंकापुर, दयानतपुर, सबौता मुस्तफाबाद, मुकीमपुर शिवारा, किशोरपुर, बनवारीबांस, जेवर बांगर, रामनेर, अहमदपुर चौरोली, ख्वाजपुर, थोरा और नीमका शहाजहांपुर शामिल हैं।

भूमि अधिग्रहण के लिए किसानों से सहमति मांगी जा चुकी है। अब इन्हें विस्थापित करने की तैयारी चल रही है। इन गांवों में 18 वर्ष से कम उम्र के 10847 बच्चे, 16343 पुरुष और 15243 महिलाएं हैं। वहीं, अधिग्रहण से प्रभावित करीब 9036 परिवार विस्थापित होंगे। इनमें 7977 पुरुष और 1385 महिलाएं हैं। इस जमीन पर दो रनवे और 750 एकड़ में विमानों के इंजन बनाने वाली कंपनी स्थापित होगी। इसके अलावा एयरपोर्ट पर क्रॉसिंग और सर्विस रनवे भी बनाए जाएंगे, जिनसे चलकर विमान हैंगर तक पहुंचेंगे। वहीं, बात करें दूसरे चरण की तो 1365 हेक्टेयर जमीन में 490 एकड़ में एक रनवे बनेगा, सर्विस रनवे बनेगा और करीब 800 एकड़ में एविएशन इंडस्ट्री लगाई जाएगी। फिलहाल मौके पर प्रथम चरण का निर्माण कार्य चल रहा है। — कुल पांच रनवे बनाए जाएंगे एयरपोर्ट पर कुल पांच रनवे बनेंगे। इनमें प्रथम चरण में 1334 हेक्टेयर में एक रनवे बन रहा। वहीं, दूसरे चरण में दो और तीसरे और चौथे चरण में भी दो रनवे बनेंगे। प्रत्येक रनवे के बीच डेढ़ किलोमीटर तक दूरी रहेगी, ताकि सभी स्वतंत्र होकर कार्य कर सकें। — गांव- लोक सुनवाई रोही, पारोही, बंकापुर- 4 जुलाई दयानतपुर, सबौता, मुकीमपुर- 5 जुलाई किशोरपुर, बनबारीबांस- 7 जुलाई जेवर बांगर, रामनेर- 8 जुलाई अहमदपुर चीरौली, ख्वाजपुर- 9 जुलाई थोरा- 10 जुलाई नीमका शाहजहांपुर- 11 जुलाई —कोट— नोएडा एयरपोर्ट के तीसरे और चौथे चरण में जमीन देने वाले किसानों के विस्थापन की तैयारी शुरू हो गई है। लोक सुनवाई के माध्मय से जिला प्रशासन किसानों की आपत्ति दूर करेगा, इसके लिए समय, तिथि और स्थान निर्धारित कर दिए है। – अभय सिंह, जेवर एसडीएम

पढ़ें  Greater Noida : सांड की टक्कर से सड़क पर नीचे गिरा साइकल सवार, पीछे से आ रहे ट्रक के कुचलने से हुई दर्दनाक मौत
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment