बादलपुर में स्वच्छता रैली व जागरुकता अभियान का हुआ आयोजन

Sanchar Now
1 Min Read

संचार नाउ। बादलपुर गांव को जीरो वेस्ट बनाने की दिशा में शनिवार को स्वच्छता रैली व अभियान का आयोजन किया गया। ग्रामीणों को गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्करण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से स्वच्छता रैली भी निकली गई। ग्रामीणों को बताया गया कि यदि कचरे को घर से ही ही अलग-अलग निस्तारण किया जाए, तो गांव को जीरो वेस्ट के रूप में विकसित किया जा सकता है।

स्वच्छता रैली के बाद फीडबैक फाउंडेशन की टीम ने स्वच्छता कर्मचारियों के सहयोग से पुस्तकालय के पीछे के क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया। इस अभियान में प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग की टीम, गांव के नागरिकों, स्वच्छता कर्मचारियों एवं फीडबैक फाउंडेशन के स्टाफ ने सक्रिय रूप से भाग लिया ।

अभियान के दौरान ग्रामीणों को अपने आवासीय क्षेत्रों के आसपास खुले में कचरा न फेंकने तथा स्वयं अपने क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही समुदाय को यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल सरकारी दायित्व नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। ग्रामीणों ने स्वच्छता बनाए रखने, कचरे का पृथक्करण करने तथा बादलपुर गांव को स्वच्छ एवं जीरो वेस्ट बनाने में सहयोग देने का संकल्प लिया।

पढ़ें  ग्रेनो में कूड़े के निस्तारण में लापरवाही करने वालों पर होगी कार्रवाई, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल 2016 से उद्यमियों को अवगत कराया
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment