ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल का सीबीएसई 12वीं परिणाम शानदार, एंजेल शर्मा ने 95.4 प्रतिशत अंक हासिल कर किया टॉप

Sanchar Now
2 Min Read

संचार नाउ। ग्रेटर नोएडा के सिग्मा-1 स्थित ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की शानदार सफलता से विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल है।

विद्यालय की प्राचार्या मंजू कौल रैना ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के सतत सहयोग का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि विद्यालय भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा।

इस वर्ष विद्यालय की छात्रा एंजेल शर्मा ने ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम में 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं प्राची नागर ने साइंस स्ट्रीम में 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम में आयुष भाटी और स्वास्ति आर्या ने 94.2 प्रतिशत अंक अर्जित किए। साइंस स्ट्रीम में तेजस कसाना ने 92 प्रतिशत, जबकि देवांश त्रिपाठी और कायना भाटी ने 91.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

इसके अलावा ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम में चेतना कौर ने 91 प्रतिशत और पारस शर्मा ने 90.4 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय की उपलब्धियों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सफलता न केवल छात्रों के परिश्रम का प्रमाण है, बल्कि विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को भी मजबूत करती है।

पढ़ें  मैदान में चमक, पढ़ाई में दम: फुटबॉल खिलाड़ी समर नागर ने 10वीं में हासिल किए 75% अंक
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment